राशिफल — 19 अगस्त 2025, मंगलवार…
मंगलवार, 19 अगस्त को चंद्रमा और शुक्र की युति मिथुन राशि में हो रही है, जिसके कारण शुभ कला योग का निर्माण होगा। इस संयोग में हनुमानजी का विशेष आशीर्वाद कुछ खास राशियों पर बरसेगा। मेष, मिथुन, सिंह और मीन राशि वालों के लिए यह दिन आर्थिक उन्नति और करियर में नई राह खोलने वाला रहेगा। कारोबारियों को अप्रत्याशित मुनाफा मिलेगा, वहीं नौकरी करने वालों को पदोन्नति और वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। परिवार और सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक माहौल रहेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत करियर राशिफल—
मेष
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आमदनी बढ़ेगी और प्रमोशन मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। हालांकि निजी जीवन में तनाव आ सकता है, जिससे मूड प्रभावित हो सकता है।
वृषभ
व्यवसाय में सफलता और लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन धन लाभ दिला सकता है। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, बस अनावश्यक खर्चों से बचें।
मिथुन
आज आपकी आमदनी बढ़ेगी आपके लिए आज दिन शुभ रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद मिल सकता है। नए अवसर आज हाथ आएंगे और सहकर्मियों का पूरा सहयोग आज मिलेगा। व्यापार में साझेदारी आज लाभदायक रहेगी। आज संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कर्क
यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार और कारोबार से जुड़े लोग किसी नए अवसर को पकड़ सकते हैं। दोस्तों के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
सिंह
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ या नई आमदनी का स्रोत खुल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या
काम का दबाव रहेगा लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। आय में वृद्धि संभव है। क्रोध से बचें और धैर्य बनाए रखें। लेखन और बौद्धिक कार्यों से लाभ होगा। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है।
तुला
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मनचाहा काम न मिलने से असहजता हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। संतान की शिक्षा में अच्छे परिणाम आएंगे।
धनु
दिन मेहनत और संघर्ष भरा रहेगा। कामकाज में अड़चनें आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें। यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
मकर
भाग्य आपके साथ रहेगा। आर्थिक लाभ के नए अवसर बनेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ
कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। दिन व्यस्त रहेगा लेकिन आय में वृद्धि होगी। निजी जीवन में धैर्य रखें, वरना रिश्तों में मतभेद बढ़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भी भागीदारी रहेगी।
मीन
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए निवेश शुभ रहेगा। नया प्रोजेक्ट सफलता दिला सकता है। संपत्ति के मामलों में खर्च बढ़ सकता है। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। (प्रकाश कुमार पांडेय)





