जून माह में बदलने वाली है कई ग्रहों की स्थिति, इन राशियों के जातकों को होगा फायदा

जून महीने की शुरूआत हो गई है. यह महीना ग्रह और नक्षत्र के नजरिए से बेहद खास रहने वाला है. जून के महीने में कई बड़े ग्रहों की स्थितियों में परिवर्तन होने वाला है. ज्योतिषविदों के अनुसार ग्रहों की ऐसी चाल जून में कई राशियों को शुभ परिणाम देने वाली है. चलिए आपको उन राशियों के नाम बताते है , जिनकी जून महीने में किस्मत बदलने वाली है.

 

किन ग्रहों की बदल रही है स्थिति ?
बुध ग्रह जून महीने की 7 तारीख को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे. वहीं सूर्य देव 15 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश लेंगे. इसके साथ ही शनि देव 17 जून को अपनी ही राशि में वक्री होने वाले हैं. महीने के अंत की 24 तारीख को बुध ग्रह वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. इस महीने मिथुन राशि में बुध और सूर्य की युति का निर्माण भी होगा.

 

इन राशियों को होगा लाभ

1. मेष
जून के महीने में ग्रहों की चाल का सबसे ज्यादा फायदा मेष राशि वाले लोगों को मिलेगा. यह लोग बुध ग्रह के प्रभाव से पहले से अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको हर जगह उन्नति होगी. आपका मान सम्मान बढ़ेगा. प्रेम संबंधों के लिए सबसे उत्तम समय है. व्यापार से जुड़े हुए है तो कोई बड़ा काम आपके लिए चलकर आ रहा है. शांति बनाएं रखे और हतोत्साहित न हो.

2.मिथुन
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए जून का महीना बड़ा अनुकुल रहेगा. आपके सारे काम बनेंगे. आपके आत्मविश्वास में उन्नति होगी, आपको अपने पसंदीदा कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. व्यवसाय से जुडे़े है तो ये महीना आपके लिए फायदेमंद होने वाला है. नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह सबसे अनुकुल समय है. बस समय बर्बाद न करें और खुद को कार्यों की तरफ केंद्रीत करें. छात्रों के लिए भी समय अच्छा हैं.

3.तुला
तुला राशि वाले जातकों के लिए जून का महीना अच्छा और सुखद रहेगा. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. आपके सारे काम बनेंगे, कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति होगी. धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, हालांकि फैसले सोच समझकर लें. सेहत को लेकर सतर्क रहे और कानूनी पचड़ो में फंसने से बचे.

4.कन्या
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा होने वाला है. खुद पर आत्नविश्वास बनाएं रखें, व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकुल है. आपको जून के माह में मनचाहा फल प्राप्त होगा.ऑफिस के सहकर्मियों से अच्छी बॉन्डिंग बनेगी. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. ग्रहों की इन स्थितियों के चलते आप कही यात्रा पर भी जा सकते हैं.

5.मकर
जून का महीना मकर राशियों वाले लोगों के लिए आर्थिक सुख लेकर आएगा. आपकी आर्थिक स्थिति इस महीने मजबूत रहेगी. जमीन से जुडे़ मामले खत्म होंगे, नई संपत्ति खरीदने या बेचने का बहुत अच्छा समय है. जल्दबाजी में किसी तरह का निर्णय लेने से बचे. आपको जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है.

जून महिने में इन राशीयों की खुलने वाली हैं किस्मत

Exit mobile version