Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

हरियाणा के जुनैद-नासिर की हत्या पर राजनीति शुरू, असदुद्दीन ओवैसी जमकर बरसे, बोले-उम्मीद है, इंसाफ नहीं मिलेगा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 17, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
समान नागरिक संहिता पर ऑल इंडिया पर्सनल मुस्लिम लॉ बोर्ड के तेवर पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का पलटवार

प्रतीकात्मक तस्वीर

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा में बुधवार यानी 15 फरवरी को दो मुस्लिम युवकों को जिंदा जलाने की बात सामने आयी थी। इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जुनैद और नासिर के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने जुनैद और नासिर की बोलेरो को टक्कर मारकर पकड़ा था। इसके बाद अधमरी हालत में उन्हें बजरंग दल के मोनू मानेसर और उनके साथियों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उनकी हत्या की गयी।

  • परिवार मानता है कि गोतस्करी के शक में दोनों को बोलेरो समेत जिंदा जला दिया गया
  • भिवानी के लोहारू गांव के नजदीक बुधवार यानी 15 फरवरी को इनकी बॉडी मिली
  • मोनू पर 20 दिनों में 2 हत्या और 1 हत्या के प्रयास का आरोप है
  • बोलेरो में जिन दो लोगों का जला हुआ शव मिला था, बताया गया कि दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले जुनैद और नासिर थे
  • आरोप है कि 15 फरवरी को दोनों की कुछ लोगों ने पिटाई की उसके बाद किडनैप कर लिया था, जिसके बाद परिवार ने FIR दर्ज करवाई थी

ओवैसी भी कूदे

हरियाणा में जुनैद और नासिर की हत्या को लेकर शुरू राजनीति में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी कूद पड़े हैं और उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला किया है। ओवैसी ने कहा कि ये हकीकत है और जिनकी हत्या हुई है, उनके परिवारवालों ने शिकायत की है। ओवैसी ने कहा है कि किडनैपर मोनू हरियाणा की बीजेपी सरकार का चहेता है।

Related posts

Petrol diesel prices today

Petrol, diesel prices today, July 22:दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दूसरे शहरों में देखें पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट देखें

July 22, 2026
ISRO

ISRO Recruitment 2026: 462 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 जुलाई को वॉक-इन ड्राइव। VSSC तिरुवनंतपुरम में 25 जुलाई, 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू

July 22, 2026

ओवैसी के बोलने से पहले और अभी भी मामले में एक आरोपी का नाम बार-बार सामने आ रहा है। वो नाम है गोरक्षक दल मानेसर जिला अध्यक्ष मोहित उर्फ मोनू यादव उर्फ मोनू मानेसर का। दरअसल, हरियाणा ने सिविल सोसाइटी को साथ लेकर गोरक्षक स्क्वॉड बनाया है, जो मवेशियों और तस्करों की सूचना देता है। हालांकि, ओवैसी का कुछ और ही कहना है, “बीजेपी सरकार उसको प्रोटेक्शन देती है। ये माफिया की तरह गैंग चलाता है. फेसबुक पर वारिस की मौत को लाइव किया गया। इसी शख्स ने मोईन को भी गोली मारी है. ओवैसी ने सवाल किया कि आरोपी को हरियाणा सरकार अरेस्ट क्यों नहीं कराती है?

  • ओवैसी ने कहा, “मुझे उम्मीद है इन्साफ नहीं मिलेगा”
  • ओवैसी ने इस दौरान राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा, “जुनैद और नासिर को राजस्थान से किडनैप किया गया। उन्हें राजस्थान से हरियाणा लाकर जिंदा जलाकर मार दिया गया। अशोक गहलोत की पुलिस ने वक्त पर कार्रवाई नहीं की और अब तक मुजरिमों को गिरफ्तार नहीं किया”।

दोनों लाशें किनकी हैं?

ओवैसी ने जुनैद और नसीर हत्याकांड के मामले में बीजेपी सरकार पर हमला किया है। दरअसल, जुनैद-नासिर हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर पर जुनैद की हत्या करने और मोईन पर गोली चलाने का केस दर्ज है। इस घटना से पहले मोनू मानेसर ने अपने साथियों संग गौ तस्करी के संदेह में एक 22 वर्षीय युवक (वारिस) को बुरी तरह से मारा-पीटा था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस पर इस मामले को दबाने का भी आरोप है।

जुनैद-नासिर हत्याकांड मामले पर राजस्थान के भरतपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने कहा, “भरतपुर के गोपालगढ़ थाने में दो लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वे एक बोलेरो कार में सवार थे और उनका अपहरण कर लिया गया है। पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज FIR में नामजद लोगों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया और तभी वे पकड़ में आए।”

मोनू मानेसर करता है इनकार

भिवानी के लोहारू में गुरुवार यानी 16 फरवरी की सुबह एक लावारिस बोलेरो जली हालत में मिली थी। गाड़ी की पिछली सीट पर दो लाशें भी बुरी तरह झुलस चुकी थीं। पुलिस की तफ्तीश में शवों की पहचान भरतपुर के घाटकीमा गांव के युवकों के रूप में हुई। भिवानी के डीएसपी ने बताया कि FSL और दूसरी टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। फिलहाल, इस बात की संभावना है कि या तो गाड़ी में आग लगने या जिंदा जलाने की वजह से दोनों की मौत हुई है। पुलिस हरेक एंगल से जांच कर रही है।

हालांकि, आरोपी मोनू मानेसर ने खुद को निर्दोष बताते हुए इन बातों से इंकार कर दिया है। उसने कहा है कि वह न तो भाग रहा है, न ही छुप रहा है। उसके ऊपर बस गोरक्षा से जुड़े होने की वजह से ही हमला हो रहा है।

 

Post Views: 169
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version