Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

आज मध्य प्रदेश को मिलेगा बड़ा तोहफा…जेपी नड्डा रखेंगे धार और बैतूल में दो मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला

DigitalDesk by DigitalDesk
December 23, 2025
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
foundation stone of two medical colleges in Dhar and Betul
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आज मध्य प्रदेश को मिलेगा बड़ा तोहफा…जेपी नड्डा रखेंगे धार और बैतूल में दो मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा आज मंगलवार 23 दिसंबर को प्रदेश के धार और बैतूल जिलों में दो नए मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित सचिवालय में मंत्रियों को संबोधित करते हुए दी।मुख्यमंत्री ने बताया कि जेपी नड्डा सोमवार शाम इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने उनका स्वागत किया। इसके बाद मंगलवार को वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों के अलावा अन्य विकास कार्यों का भी शुभारंभ करेंगे।

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

PPP मॉडल पर बनेंगे मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि राज्य में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत कुल चार नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इनमें से दो मेडिकल कॉलेजों—धार और बैतूल—की आधारशिला आज 23 दिसंबर को रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
बता दें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को सुबह सबसे पहले धार जिले पहुंचे, जहां मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं। इसके बाद वे दोपहर में बैतूल पहुंचेंगे और वहां भी मेडिकल कॉलेज सहित कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

प्रदेश को मिलेगा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से न केवल मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को मेडिकल शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत भी कम होगी। साथ ही, इन जिलों में बेहतर अस्पताल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे आम लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और इसके लिए मेडिकल कॉलेजों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।

25 दिसंबर को मध्य प्रदेश आएंगे अमित शाह

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने यह भी जानकारी दी कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर ग्वालियर और रीवा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट और आवंटन आदेश भी सौंपे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अमित शाह ग्वालियर में एक मेले का उद्घाटन भी करेंगे, जिसके बाद वे रीवा पहुंचकर कृषि एवं किसान सम्मेलन में भाग लेंगे।

मेट्रो नेटवर्क से जुड़े इंदौर और भोपाल

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की शहरी परिवहन व्यवस्था को लेकर भी बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इंदौर और भोपाल, जो मध्य प्रदेश के दो प्रमुख शहर हैं, अब अल्ट्रा-मॉडर्न पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जुड़ चुके हैं। मेट्रो रेल सेवाओं के जरिए इन दोनों शहरों में यातायात को नया आयाम मिला है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने इंदौर में 3.3 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इससे शहर में यातायात की समस्या कम होगी और नागरिकों को आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।

भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया का नक्शा हुआ जारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी जानकारी दी कि राज्य के पहले ‘भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया’ का नक्शा जारी कर दिया गया है। यह मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र भोपाल जिले के साथ-साथ रायसेन, विदिशा, राजगढ़, सीहोर और नर्मदापुरम जिलों को मिलाकर बनाया गया है।

इस क्षेत्र में कुल 12 शहरी निकाय और 30 तहसीलें शामिल होंगी। साथ ही, लगभग 2,524 गांव इस मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का हिस्सा होंगे। इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल करीब 12,099 वर्ग किलोमीटर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राजधानी क्षेत्र का योजनाबद्ध विकास संभव होगा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा सकेगा।

विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, मेट्रो परियोजनाएं और मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का गठन प्रदेश के विकास को नई गति देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा और आम जनता को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

Post Views: 135
Tags: medical colleges in Dhar and Betul
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version