Monday, May 19, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

बीजेपी के जेपी नड्डा ने बुलाई महासचिवों की बैठक,क्यों मिले दिल्ली में नड्डा से CM शिवराज,क्या खतरे में है कुर्सी?

DigitalDesk by DigitalDesk
February 26, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
JP Nadda general secretaries meeting
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव के साथ ही जी 20 की तैयारियों पर चर्चा करने के उद्देश्य से बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी महासचिवों की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक महासचिवों की बैठक में त्रिपुरा में जहां चुनाव हो चुके हैं वहां बीजेपी की स्थिति के बारे में एक प्रेजेंटेशन होगा। इसके अलावा नगालैंड और मेघालय में बीजेपी के प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी। यहां सोमवार 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। तो वहीं जी20 एक और अहम मुद्दा है। जिस पर बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में संगठन आगामी राज्य विधानसभा चुनावों पर भी रणनीति तैयार करेगा। बता दें त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय के अलावा कर्नाटक, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना सहित नौ राज्यों में चुनाव होने हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा नेता मंथन करेंगे।

क्या शिवराज की होगी ‘छुट्टी’!

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अचानक शनिवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। पार्टी महासचिवों की बैठक से पहले शिवराज को दिल्ली बुलाने के बाद फिर कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या केन्द्रीय नेतृत्व मघ्यप्रदेश में कोई बड़ा बदलाव करने जा रहा है। बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटा चली। इसके बाद सीएम शिवराज भोपाल के लिए रवाना हुए। हालांकि दोनों नेताओं की यह मुलाकात को आगामी मंत्रिमंडल विस्तार और चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रही है।

Related posts

19 मई को आपके शहर में सोने के दाम: जानिए मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली और कोलकाता में क्या है रेट

19 मई को आपके शहर में सोने के दाम: जानिए मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली और कोलकाता में क्या है रेट

May 19, 2025
व्यापमं भर्ती घोटला: एमपी हाईकोर्ट से मिली डॉ.सुधीर शर्मा को ये बड़ी राहत

व्यापमं भर्ती घोटला: एमपी हाईकोर्ट से मिली डॉ.सुधीर शर्मा को ये बड़ी राहत

May 19, 2025

वहीं सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्होंने प्रदेश में चल रही विकास यात्रा, सीएम जन सेवा अभियान, सीएम जन सेवा मित्र, प्रदेश में चल रहे जन कल्याण के कार्यों और प्रदेश की राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी है। इसके अलावा प्रदेश में आगामी कार्यक्रमों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सार्थक और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन मिला। लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीएम शिवराज ने बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को आगामी चुनाव की तैयारियों से अवगत कराया। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही मध्य प्रदेश का दौरा भी करने वाले हैं। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा पार्टी प्रदेश पदाधिकारी एक बैठक भी करेंगे।

इसलिए खास है नड्डा और शिवराज की मुलाकात

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा आंशिक तौर पर शिवराज सरकार में गुजरात फॉर्मूला लागू कर सकती है। ऐसा करके एंटी इनकम्बेंसी कम करने की कोशिश की जाएगी। इसमें उन मंत्रियों को हटाया जा सकता है, जिनका परफॉर्मेंस ठीक नहीं है। बता दें प्रदेश में पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। शिवराज कैबिनेट में 10 से 12 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने को लेकर चर्चा चली थी। दरअसल मंत्रिमंडल में फिलहाल चार पद खाली हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री को मिलाकर कैबिनेट में 31 सदस्य हैं। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 35 सदस्य हो सकते हैं। इन चार खाली पदों को भरे जाने के साथ ही नॉन परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों को बदला जा सकता है। अगर विस्तार हुआ तो मौजूदा मंत्रियों में 6 से 8 की छुट्‌टी हो सकती है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है। हाल ही में हुई दो कोर कमेटियों में इस पर सहमति बन चुकी थी। बता दें कुछ मंत्रियों की शिकायतें भी कोर कमेटी तक पहुंची थी। बीजेपी प्रदेश में 5 से 25 फरवरी तक विकास यात्रा निकाली। पार्टी सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में परफॉर्मेंस के बेस पर मंत्रियों और विधायकों की फाइनल रिपोर्ट तैयार की गई है। पार्टी सूत्रों बताते हैं मंत्रिमंडल विस्तार का एक आधार यह रिपोर्ट भी होगी।

 

Post Views: 50
Tags: cm Shivrajgeneral secretariJP Nadda
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

विधानसभा चुनाव: बिहार की सियासत में कीटाणु और विषाणु की एंट्री…जानें केन्द्रीय मंत्री ने क्यों लहराई बोतल…बोतल में क्या था

slide 1 to 3 of 3
Political stir increased in the state before Bihar assembly elections

विधानसभा चुनाव: बिहार की सियासत में कीटाणु और विषाणु की एंट्री…जानें केन्द्रीय मंत्री ने क्यों लहराई बोतल…बोतल में क्या था

पटना
Indian Army

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सचिन पायलट का बड़ा बयान …सवाल सेना के शौर्य पर नहीं…सरकार की नीति पर है…पायलट ने केन्द्र सरकार के सामने रखी ये बड़ी मांग

स्पेशल
टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 19, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version