Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

joshimath landslide:CM धामी का दावा सामान्य जीवन जी रहे 65 से 70 फीसदी लोग

DigitalDesk by DigitalDesk
January 20, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
joshimath landslide:CM धामी का दावा सामान्य जीवन जी रहे 65 से 70 फीसदी लोग

joshimath landslide CM Dhami claims 65 to 70 percent people living a normal life

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि जोशीमठ में घरों सहित अन्य इमारतों में दरारें पड़ने के बावजूद वहां 65 से 70 प्रतिशत लोग सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। धामी ने कहा चार धाम यात्रा भी चार महीने बाद शुरू होगी। बता दें सीएम धामी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने और उन्हें जोशीमठ के मौजूदा हालात की जानकारी देने दिल्ली आए थे। इस दौरान धामी ने कहा पहाड़ी इलाके की मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

  • सीएम धामी ने दी अमित शाह को दी हालात की जानकारी
  • केन्द्र सरकार ने दिया हर तरह की मदद का आश्वासन
  • चार महीने बाद शुरु होगी चार धाम यात्रा
  • निरीक्षण के लिए आएगा केंद्रीय दल
  • देश के दूसरे हिस्से में बैठे लोग न करें टिप्पणी—धामी

उत्तराखंड के सीएम धामी ने नई दिल्ली में मीडिया से चर्चा संवाददाताओं से चर्चा के दौरान  जोशीमठ के हालात की जानकारी दी। साथ ही पड़ोसी पर्यटन स्थल औली में भी सब कुछ सामान्य है। पर्यटक अभी भी औली आ रहे हैं। धामी ने चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा को लेकर कहा अगले चार महीने में यात्रा शुरू होगी। सीएम धामी ने उत्तराखंड सरकार की ओर से जोशीमठ पर विभिन्न एजेंसियों की रिपोर्ट को दबाने के कुछ राजनीतिक दलों के आरोपों का भी खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा जोशीमठ की स्थिति को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही उन्होंने देश के दूसरे हिस्सों में बैठे लोगों को इस पर टिप्पणी न करने की सलाह भी दे डाली।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

इसरो की तस्वीर को लेकर बोले धामी

बता दें पिछले दिनों 13 जनवरी को इसरो की ओर से जारी उपग्रह तस्वीरों से जोशीमठ में भूमि धंसने की चिंता बढ़ गई थी। तस्वीरों में दिखाया गया था कि जोशीमठ 12 दिनों में 5.4 सेंटीमीटर तक धंस गया। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीएमए और उत्तराखंड सरकार ने अंतरिक्ष एजेंसी इसरो समेत कई सरकारी संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे जोशीमठ की स्थिति पर मीडिया के साथ बातचीत न करें या सोशल मीडिया पर जानकारी साझा न करें।

इसके बाद इसरो ने जमीन धंसाव से जुड़ी अपनी रिपोर्ट वापस ले ली थी। जिसके बाद कई आरोप लग रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी ने बताया उन्होंने जोशीमठ में प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए उठाए गए सभी जरुरी कदमों की जानकारी केन्द्रीय गृहमंत्री को दे दी है। धामी ने कहा कि वह हालात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अवगत कराया जा चुका है। वे लगातार खोज-खबर ले रहे हैं।

केन्द्रीय दल करेगा अध्ययन,फिर मिलेगी सहायता

केन्द्र से जोशीमठ के रहवासियों के लिए पुनर्वास पैकेज की मांग करने के सवाल पर सीएम धामी ने कहा केंद्रीय दल निरीक्षण के लिए जोशीमठ जाएगा। जिसकी रिपोर्ट के बाद ही ऐसा कुछ होगा। साथ ही उन्होंने कहा जो भी संभव सहायता है केंद्र सरकार वह मुहैया करा रही है।

भवनों में दरार का इतिहास पुराना

मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को अवगत कराया कि जोशीमठ शहर जनपद चमोली का तहसील मुख्यालय, श्री बद्रीनाथ जी का शीतकालीन निवास स्थान है। सामरिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ पुराने भू-स्खलन के मोटी परत के मलबे के ऊपर बसा है। भवनों में दरारों का इतिहास पुराना है। हालांकि 2 जनवरी 2023 की रात से भवनों में मोटी दरारें हुईं। साथ ही जेपी प्लान्ट के नीचे 500 एलपीएम की नई धारा फूटने की शिकायत मिल है।

207 परिवारों को 3 करोड़ से अधिक की सहायता

चर्चा है कि उत्तराखंड सरकार ने 207 प्रभावित परिवारों को करीब 3 करोड़ रुपये  से अधिक की आर्थिक सहायत प्रदान की है। साथ ही वानिकी विभाग की जमीन को एक, दो तथा तीन कमरों की अस्थायी झोपड़ियां बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। वहां 849 इमारतों में दरारें आई हैं। अभी तक 250 परिवारों को वहां से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने मंगलवार को मारवाड़ी क्षेत्र में जेपी कॉलोनी के ढहाए जाने वाले असुरक्षित भवनों के तकनीकी सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया है।

Post Views: 167
Tags: #joshimathcracks in buildings Information given to Amit ShahUttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version