राष्ट्रपति पेश करेंगी अभिभाषण में मोदी 3.0 का विजन, AAP ने किया अभिभाषण के बहिष्कार का ऐलान

Joint Assembly Rajya Sabha 264th session President address Modi 3.0 vision AAP MP Lok Sabha election results declared

लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में एनडीए की सरकार ने कामकाज शुरु कर दिया है। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत भी सोमवार 26 जून से हो चुकी है। वहीं आज गुरुवार 27 जून से राज्यसभा सत्र की भी शुरूआत होने जा रही है। यह सत्र 264वां होगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त सभा को संबोधित करने वाली हैं। राष्ट्रपति अपने अभिभाषण में मोदी 3.0 का विजन पेश करेंगी। वहीं AAP ने अभिभाषण के बहिष्कार का ऐलान किया है।

नए और स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद आज राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को संबोधित करने जा रही हैं। संसद के कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद भाषण देंगे। जिसके बाद अपनी सरकार के मंत्रियों का परिचय सदन से कराएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी जब राष्ट्रपति के आभूषण के बाद धन्यवाद दे रहे होंगे तब विपक्ष की तरफ से सरकार के सामने कई मुद्दे उठाए जा सकते हैं। जिसके चलते सदन में सरकार को तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर 28 जून शुक्रवार से बहस शुरू होगी

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए आने वाले पांच साल के लिए एनडीए की नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा संयुक्त सदन में पेश करेंगी। बता दें राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर 28 जून शुक्रवार से बहस शुरू होगी।

Exit mobile version