Sunday, March 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार छोड़ इन तीन देशों की यात्रा पर पीएम नरेंद्र मोदी, 56 साल बाद इस देश में पड़ेंगे भारत के प्रधानमंत्री का कदम

DigitalDesk by DigitalDesk
November 16, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Jharkhand Maharashtra Assembly Elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 16 नवंबर से तीन देशों की 6 दिवसीय यात्रा रहेंगे। पीएम की य़ह यात्रा सामरिक, कूटनीतिक संबंधों के साथ अफ्रीकी और कैरिबियाई देशों से रिश्ते मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

6 दिन की यात्रा, जाएंगे तीन देश

  • पीएम की नाईजीरिया, ब्राजील और गुयाना यात्रा
  • कूटनीतिक संबंधों के लिए कैरिबियाई देशों की यात्रा
  • आज से प्रधानमंत्री मोदी का तीन देशों का विदेश दौरा
  • 21 नवंबर को पूरा होगा पीएम मोदी का विदेशी टूर
  • प्रधानमंत्री आज और कल रहेंगेअफ्रीकी देश नाइजीरिया के दौरे पर
  • इसके बाद पीएम मोदी जाएंगे ब्राजील
  • जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
  • ब्राजील के बाद पीएम जाएंगे गुयाना
  • नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने दिया था पीएम को न्योता
  • 17 नवंबर को पीएम मोदी का राष्ट्रपति विला में स्वागत
  • नाईजीरियाई राष्ट्रपति टीनूबू के साथ करेंगे बैठक
  • प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में होगी द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा
  • 17 साल के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री नाइजीरिया पहुंच रहा
  • अक्टूबर 2007 में नाइजीरिया गए थे मनमोहन सिंह
  • 18 और 19 नवंबर को ब्राजील में रहेंगे
  • प्रधानमंत्री जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
  • पीएम जाएंगे ब्राजील के रियो डी जनेरियो
  • गुयाना में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे पीएम हिस्सा
  • प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से हो सकती है मुलाकात
  • जिनपिंग से ब्राजील में पीएम की हो सकती है दोबारा मुलाकात
  • प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात होगी

प्रधानमंत्री मोदी 21 नवंबर तक नाईजीरिया, गुयाना और ब्राजील में रहेंगे। ब्राजील की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी अपने 10 साल के कार्यकाल में तीसरी बार जा रहे हैं। जो ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है।

Related posts

rules of Railways

दूसरे के टिकट पर भी आप ऐसे कर सकते हैं यात्रा…कुछ नहीं कहेगा TTE, … जानें क्या है टिकट ट्रांसफर का नियम?

March 15, 2026
Instagram privacy challenge

इंस्टाग्राम की प्राइवेसी : 8 मई 2026 के बाद खत्म होगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर..जानें आखिर क्या होता है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

March 15, 2026

इंदिरा गांधी के बाद मोदी जायेंगे गुयाना

भारतीय प्रधानमंत्री की 56 साल बाद गुयाना की यात्रा है। इससे पहले 1968 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी गुयाना गई थी। आधी सदी के लंबे अंतराल के बाद भारत के प्रधानमंत्री गुयाना की यात्रा पर रहेंगे।
बता दें गुयाना में कभी भारत विशेषकर UP और बिहार के लोगों को बंधुआ मजदूर बनाकर ब्रिटिश राज के दौरान 1938 में ले गए थे। गुयाना में आज भी करीब 40 % आबादी भारतीय मूल की है। आजादी के बाद
गुयाना के साथ भारत के संबंध मजबूत होते चले गए। भारत की खुशबू गुयाना की माटी में रची-बसी है। हालांकि 1968 के बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री गुयाना नहीं गया। गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली को भारत सरकार की ओर से पिछले साल 2023 में इंदौर में हुए प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के बुलाया था।

मनमोहन सिंह के बाद मोदी की नाईजिरिया यात्रा

वहीं 17 साल बाद भारत के किसी प्रधानंमत्री की पहली नाईजिरिया की यात्रा है। इससे पहले 2007 में तत्कालीन पीएम डॉ मनमोहन सिंह नाईजीरिया यात्रा पर गए थे। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का पहला पड़ाव नाईजीरिया ही है। पीएम मोदी राष्ट्रपति बोला अहमद टीनाबू के निमंत्रण पर नाईजीरिया जा रहे हैं। भारत की ओर से जी-20 की अपनी अध्यक्षता के दौरान पिछले साल 2023 में नाईजीरिया को शिखर सम्मेलन में बुलाया था।

ब्राजील में जी 20 शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी की इन दो महत्वपूर्ण यात्राओं के बीच का पड़ाव ब्राजील है। दरअसल ब्राजील में प्रधानमंत्री जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारत के लिहाज से जी-20 का 19वां सम्मेलन महत्वपूर्ण है। भारत की ओर से अफ्रीका यूनियन के देशों को जी-20 में शामिल कर एक नयी पहल की थी। ब्राजील उस पहल को आगे बढ़ाएगा। ब्राजील भी भारत की तरह जी-20 में अपनी अग्रणी और अहम भूमिका रखना चाहता है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 288
Tags: # PM Narendra Modi. #trip to three countries#Brazil G20 summit#Jharkhand Maharashtra Assembly Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version