मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा- कांग्रेस की सरकार भेजती थी पाकिस्तान को लव लेटर…अब हम घर में घुस कर मारते हैं

Jharkhand JMM Prime Minister Narendra Modi Congress Pakistan Love Letter BJP Surgical Strike

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा वे बहुत सौभाग्यशाली हैं कि तपती गर्मी के बावजूद इतनी विशाल संख्या में परिवारजन उन्हें आशीर्वाद देने आए हैं। जोहार पलामू, जोहार झारखंड। झारखंड के पलामू में चुनावी जनसभा के दौरान पीएम ने कहा उन्होंने कई चुनाव लड़े और लड़वाए, लेकिन जितनी संख्या में सुबह साढ़े दस बजे इतनी बड़ी संख्या में लोग आए हैं यह कमाल की बात है। पीएम ने कहा यह धरती शहीद नीलांबर पीतांबर की है। वे इस धरती को प्रणाम करते हैं। आपने लगता है दिन में ही जेएमएम और कांग्रेस को दिन में ही तारे दिखा दिए हैं।

‘एक वोट से बना राम मंदिर’

पीएम मोदी ने कहा आपके एक वोट ने 2014 में ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लग गई। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने बीजेपी एनडीए की सरकार बनाई। आपके इस एक वोट की ताकत का परिणाम यह हुआ कि आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। 500 साल से हमारी कितनी ही पीढ़ियां संघर्ष करती रहीं। इंतजार करती रहीं, लाखों लोग शहीद हो गए अध्योध्या में। आपके वोट की ताकत से 500 साल की लड़ाई के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बन गया है।

‘एक वोट से टूटी कश्मीर में 370 की दीवार’

देश आजाद हुआ जम्मू कश्मीर में आए दिन आतंकी हमले हुए। खतरे की घंटी बजती रहती थी। चिंता रहती थी। बम धमाके ही कशमीर में सुनाई देती थी। आपके एक वोट की ताकत ने जम्मू कश्मीर से 370 की दीवार जमीदोज कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा आए दिन नक्सलवाद धरती को लहूलुहान कर देते थे। आपके एक वोट ने कितनी की माताओं की आश पूरी की बच्चों को बचा लिया। एक वोट ने नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिलाई। याद करें कांग्रेस के समय जहां बम फूटते थे आतंकी गोली चलाते थे और दिल्ली की सरकार पाकिस्तान को लव लेटर लिखती थी।  पाकिस्तान जितने लव लेटर मिलते उससे ज्यादा आतंकी भेजता था। आपके एक वोट ने इसे खत्म किया। मां भारती का अपमान अब नहीं सहेंगे। आज नया भारत है,घर में घुस कर मारते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के तमाचे ने पाक को हिलाकर रख दिया। पहले हर कभी झारखंड बिहार के इस इलाके के जवान सीमा पर शहीद होते थे। हर महीने यह चलता था। आज यह सब बद हो गया है। यह आपके एक वोट ने किया है। आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकरार बाहर जाकर दुनिया में रोती थी आज स्थिति यह है पाकिस्तान दुनिया भर में जा जा कर रो रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं।, लेकिन मजबूत भारत मजबूत सरकार चाहता है। मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार…मजबूत भारत के लिए मजबूत मोदी सरकार।

‘मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है’

नरेन्द्र मोदी ने कहा सीएम पीएम रहते 25 साल हो गए। आपके आशीर्वाद से 25 साल में मोदी पर एक पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा। पीएम ने कहा उनके लिए देश की मां बहनों का आशीर्वाद ही काफी है। वे पद प्रतिष्ठा सोच समृद्धि इन सब से दूर हूं, मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है। मिशन के लिए काम करता है। जेएमएम कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार से आपार धन संपदा खड़ी मेरे पास अपनी साइकिल भी नहीं है न मेरा घर है। नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा संपत्ति हो, राजनीति हो, सब कुछ यह अपने अपने बच्चों के लिए ​अर्जित कर रहे हैं। ये उनके लिए विरासत में ढेर सारी भ्रष्टाचार की काली कमाई छोड़कर जाएंगे। लेकिन मोदी को किसके लिये छोड़ना है, मेरे वारिस तो आपके बच्चे नाती पोते ही मेरे वारिस हैं। मेरी इच्छा मैं आपको,आपके बच्चों को विरासत में विकसित भारत देकर जाउं, जिससे आपको कभी मुसिबत भरी जिंदगी न जीना पड़े, आपको वो कभी न देखना पड़े जो मैने देखा था।
मैंने गरीबी को जीया है। गरीब की जिंदगी कितनी तकदीफ भरी होती है इससे गुजर कर मैं यहां तक आया हूं।

Exit mobile version