झारखंड: दुर्गा विसर्जन के दौरान पूर्व CM बाबूलाल मरांडी की बहू से मारपीट

झारखंड: दुर्गा विसर्जन के दौरान पूर्व CM बाबूलाल मरांडी की बहू से मारपीट

झारखंड में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं।

क्या है पूरा मामला?

बाबूलाल मरांडी की बहू प्रीति किस्कू ने बताया कि उनकी गाड़ी जैसे ही अमृत नगर पूजा पंडाल के पास पहुंची, विसर्जन जुलूस में फंस गई। ड्राइवर ने भीड़ से रास्ता खाली करने की गुजारिश की, लेकिन इसी दौरान बातचीत बढ़ गई। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान जब प्रीति बीच-बचाव करने उतरीं, तो उनके साथ भी गाली-गलौज व बदतमीजी की गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

हजारीबाग पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रीति किस्कू ने अधिकारियों से अमृत नगर पूजा समिति के सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

बाबूलाल मरांडी का राजनीतिक करियर

बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने राज्य के गठन के बाद नवंबर 2000 से मार्च 2003 तक सीएम पद संभाला था। वे झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के संस्थापक भी हैं, जिसका बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया था।

कानून व्यवस्था पर सवाल

पूर्व सीएम के परिवार के साथ हुई इस कथित मारपीट ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आरोपियों को कितनी जल्दी सजा मिलती है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version