Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

इस राज्य ने प्रारंभ की मईया सम्मान योजना…जानें महिलाओं को हर माह दी जाएगी कितनी राशि…!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 27, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Jharkhand Chief Minister Hemant Soren fulfills election promises Maiya Samman Scheme for women
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी वादे को पूरा करते हुए महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना को एक बार फिर से लॉन्च किया है। झामुमो सरकार की इस योजना के तहत झारखंड राज्य की 18 से 50 साल की 56 लाख महिलाओं को हर माह ₹2500 की सम्मान राशि दी जाएगी। सीएम हेमंत सोरेन का यह कदम राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। जिससे झारखंड की राजनीति ही नहीं समाज में भी एक नया बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • झामुमो सरकार और सोरेन के मंत्री का दावा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम
  • योजना से महिलाओं को घर खर्च के लिए मिलेंगे पैसे
  • छोटे खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बनने में मिलेगी मदद
  • वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया दावा
  • बिंदी, टिकली और घरेलू खर्च के लिए नहीं फैलाना होगा हाथ
  • किसी और पर निर्भर नहीं रहेंगी महिलाएं
  • कम होगी कर्ज लेने की प्रवृत्ति
  • महिलाओं के आत्मसम्मान में वृद्धि होगी

महिला सशक्तिकरण योजना का महत्व

झारखंड में 56 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2500 मिलेंगे। राज्य की झामुमो सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इस तरह एक बड़ी योजना शुरू की है। इस योजना में 56 लाख महिलाओं को हर माह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हालांकि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को निर्धारित फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा। सरकार की ओर से आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है। जिसमें योग्य महिलाओं को उनके बैंक खातों में सीधे मईया सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी। सरकार ने महिलाओं से जल्दी आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची स्थित नामकुम स्थित मैदान में एक भव्य कार्यक्रम के बीच इस योजना की शुरुआत की है। झारखंड सरकार की यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई है। राज्य की झामुमो सरकार ने योजना के तहत महिलाओं को तय समय पर करीब ₹5225 करोड़ की राशि जिलों में भेज दी है। जिससे धन का वितरण समय पर हो और सटीक तरीके से किया जा सके।

राज्य की महिलाओं को पहले भी मिल चुका लाभ

झारखंड में मईया सम्मान योजना का लाभ पहले भी महिलाओं को दिया जा चुका है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले राज्य की महिलाओं को एक हजार रुपये की तीन किस्तें दी गई थीं। विधानसभा चुनाव के दौरान यह योजना को चुनाव प्रचार में एक प्रमुख मुद्दा बन गई थी। विपक्ष में बैठी बीजेपी की ओर से भी अपने संकल्प पत्र में राज्य की महिलाओं को ₹2100 की सम्मान राशि देने का वादा किया गया था। हालांकि हेमंत सोरेन ने सत्ता में आने पर मईया सम्मान राशि बढ़ाकर ₹2500 करने की घोषणा की थी।

देरी से हुई योजना की शुरुआत

हालांकि इस योजना की शुरुआत पिछले साल 28 दिसंबर 2024 को ही होनी थी, लेकिन पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह के असमय निधन के चलते राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था। ऐसे में सरकार ने इस योजना को लांच करने का फैसला टाल दिया था। हालांकि इस देरी के बाद भी महिलाओं को कोई नुकसान नहीं होगा। अब दो महीने की राशि एक साथ ₹5000 के रूप में महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

विधानसभा चुनाव 2024 में योजना ने पलटा पासा

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान मईया सम्मान योजना को एक गेम चेंजर के रूप में देखा जा रहा था। इसी के चलते चुनाव के दौरान महिलाओं की वोटिंग प्रतिशत में भी इज़ाफा हुआ था। साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम को जहां 28 लाख वोट मिले थे, जबकि इस बार महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 70-80% से अधिक हो गई। जिसके चलते जेएमएम को 34 सीटें मिलीं।

Post Views: 346
Tags: #fulfills election promises#Maiya Samman SchemeJharkhand CM Hemant Soren
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version