Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

झारखंड की 43 सीटों के साथ उप चुनाव की इन सीटों पर लगी मतदाताओं की लंबी कतार…!मतदान जारी ….अब वोट की बारी

DigitalDesk by DigitalDesk
November 13, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Jharkhand assembly elections first phase voting continues PM Modi appeal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

झारखंड में विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज वोटिंग के साथ पूरा होने वाला है। आज बुधवार 13 नवंबर को पहले चरण की 43 सीट पर मतदान हो रहा है। वोटिंग जारी है। पहले चरण के लिए 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम चुका था। राज्य में पहले चरण में राज्य की 43 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। राज्य के करीब 1.37 करोड़ मतदाता 43 सीटों पर 683 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंगे।
चुनाव आयोग ने 950 पोलिंग बूथ बनाए हैं। जहां सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके साथ ही कई जगह उप चुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।

कर्नाटक की तीन विधानसभा सीट के साथ मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट और असम की पांच विधानसभा सीट शामिल हैं, जहां मतदान जारी है। इसके साथ ही मरुभूमि राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों के साथ केरल की चेलक्कारा विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

वहीं केरल में वायनाड लोकसभा सीट के साथ ही चेलक्कारा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। बता दें वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में कांग्रेस से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रहीं हैं। उनके सामने एलडीएफ की ओर से सत्यन मोकेरी को उम्मीदवार बना कर ​मैदान में उतारा गया है। जबकि बीजेपी ने प्रियंका के सामने नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है।

प्रियंका बोलीं— मेरे जीवन का यह सबसे खुशनुमा अभियान

वायनाड सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी ने कहा कि वे 35 साल से कांग्रेस का प्रचार कर रही हैं लेकिन यह मेरे जीवन का सबसे खुशनुमा अभियान रहा। वायनाड में वे प्रचार के लिए जहां भी गईं, उन्हें लोगों का अपार प्यार मिला। वे इसके लिए बहुत आभारी हैं। प्रियंका ने कहा प्रचार करते हुए उन्होंने आपकी चिंताओं को समझने की पूरी कोशिश की है। वे जिस भी व्यक्ति से मिलीं, उसने उन्हें प्रेरित ही किया। उन्होंनेने वायनाड में भारत की खूबसूरती को करीब से देखा है। हालांकि प्रियंका यहां भावुक भी हो गईं और कहा उनके भाई को यहां से जाने इस्तीफा देने का बेहद दुख है, लेकिन उन्हें लगता है कि वे खुश हैं कि मैं आपके लिए समर्पण के साथ चुनाव लड़ने के लिए यहां आईहैं।

कर्नाटक की इन सीटों पर वोटिंग जारी

कर्नाटक की चन्नपटना, शिगगांव और संदूर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के चलते वोटिंग जारी है। इन पर सोमवार 11 नवंबर की शाम को प्रचार खत्म हो गया था। बता दें शिगगांव में 8 तो चन्नपटना में 31 और संदूर में आधा दर्जन उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी ने पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई के बेटे भरत बोम्बई को यहां शिगगांव सीट से मैदान में उतारा है। भरत का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी यासिर अहमद खान पठान से है। जबकि बीजेपी की ओर से संदूर में बंगारू हनुमंत को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। उनका सामना कांग्रेस प्रत्याशी अन्नपूर्णा से हो रहा है। वहीं, चन्नपटना एनडीए के सहयोगी दल जेडीएस ने निखिल कुमारस्वामी को मैदान में उतारा है। जहां कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार माने जाने वाले सीपी योगीश्वर से उनका चुनावी मुकाबला हो रहा है।

मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर सीट पर लगी मतदाताओं की कतारें

मध्य प्रदेश में दो सीट पर उप चुनाव हो रहा है। जिसकी बुधनी के साथ विजयपुर विधानसभा सीट पर आज 13 नवंबर मतदान जारी है। इसके लिए 11 नवंबर को चुनाव प्रचार थम गया था। इस सीट से बीजेपी ने विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को टिकट देकर मैदान में उतारा है तो उनके सामने कांग्रेस के टिकट वा पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल मैदान में हैंं। उधर विजयपुर सीट की बात करें तो बीजेपी प्रत्याशी मंत्री रामनिवास रावत का मुकाबला कांग्रेस नेता मुकेश मल्होत्रा ​​से है।

असम की इन 5 सीटों पर मतदान जारी

असम में पांच सीटों पर आज बुधवार 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इन पर भी सोमवार 11 नवंबर की शाम प्रचार थम गया था।असम की जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें सिदली सुरक्षित, बेहाली, धोलाई सुरक्षित,बोंगाईगांव और सामगुरी विधानसभा सीट शामिल है। इन सीटों पर कुलमिलाकर 34 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सामगुरी सीट पर कांग्रेस की ओर से धुबरी के पार्टी सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील को चुनाव में उतारा गया है। उनके सामने बीजेपी की ओर से दिप्लू रंजन शर्मा को टिकट दिया गया है।

राजस्थान में हो रहा इन 7 सीटों पर मतदान

वहीं राजस्थान में विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। यहां दौसा, झुंझुनू, खींवसर, सलूंबर, देवली-उनियारा, चौरासी के साथ रामगढ़ सीट शामिल हैं, जहां मतदान की प्रक्रिया जारी है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 294
Tags: #Jharkhand Assembly Elections#PM Modi voting appealcontinuesFirst phase voting
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version