Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: 38 सीटों पर मतदान जारी…जानें कौन है किस सीट पर भारी…दांव पर क्या—क्या लगा?

DigitalDesk by DigitalDesk
November 20, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: 38 सीटों पर मतदान जारी…जानें कौन है किस सीट पर भारी…दांव पर क्या—क्या लगा?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: 38 सीटों पर मतदान जारी…जानें कौन है किस सीट पर भारी…दांव पर क्या—क्या लगा?

झारखंड चुनाव में दूसरे चरण में आज 38 सीटों पर मतदान जारी है। दूसरे चरण में करीब 17 सीटें ऐसी हैं जहां पर बीजेपी और झामु​मो के बीच सियासी टक्कर हो रही है। वहीं 11 सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस बनाम बीजेपी की लड़ाई है। दूसरे चरण तीन सीट पर आजसू बनाम जेएमएम की लड़ाई है। तीन सीट ऐसी हैं जहां पर माले की लड़ाई बीजेपी प्रत्यायाी से है। जबकि आरजेडी को अपनी दो सीट पर बीजेपी प्रत्याशी से मुकाबला करना पड़ रहा है। दूसरे चरण में ऐसी कई सीटें हैं जहां पर त्रिकाणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026

किस पार्टी के चुनाव में कितने उम्मीदवार?
दूसरे चरण की जिन 38 विधानसभा सीटों पर आज बुधवार 20 नवंबर को मतदान हो रहा है। उसमें से 33 विधानसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 5 सीट पर बीजेपी की सहयोगी पार्टी आजसू ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इस दूसरे चरण में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। मोर्चा के सहयोगी कांग्रेस से 13 सीट पर प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त आरजेडी के दो सीट पर प्रत्याशी उतरे हैं तो वहीं सीपीआई माले की ओर से 3 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे गये हैं।

दांव पर क्या क्या लगा?
झारखंड विधानसभा चुनाव दूसरे चरण में आज जिन 38 सीट पर चुनाव है, उनमें पिछली बार 2019 के चुनाव के परिणाम के लिहाज से देखें तो झामु​मो 13 सीट जीतने में सफल रही थी। जबकि कांग्रेस 8 सीट और बीजेपी को 12 सीटों पर जीत मिली थी। दो सीटों पर आजसू के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। पांच सीट ऐसी हैं जहां पर पिछले चुनाव में निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी। जिसमें बाबूलाल मरांडी भी शामिल हैं। मरांडी चुनाव के बाद में बीजेपी में शामिल हुए थे। झामुमो और कांग्रेस ने 21 सीटों पर कब्जा किया था। जबकि बीजेपी को यहां सबसे बड़ा झटका लगा था। ऐसे में पिछले चुनाव के लिहाज से सीएम हेमंत सोरेन के सामने अपना सियासी गढ़ बचाए रखने की चुनौती है तो बीजेपी के बाबूलाल मरांडी भी असल परीक्षा से गुजर रहे हैं।

संथाल परगना में रहता है संथाल जनजाति का बड़ा हिस्सा
सियासी मिजाज का संदेश धनबाद-गिरीडीह को करता है प्रभावित
हेमंत सोरेन खुद भी संथाल जनजाति से ही रखते हैं ताल्लुक
बीजेपी की रणनीति संथाल में आदिवासी अस्मिता का दांव
सोरेन परिवार की ही सीता सोरेन को बीजेपी ने दिया टिकट
सिद्धो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू के जरिये काउंटर करने की कोशिश
संथाल परगना में बदलती डेमोग्राफी…
बांग्लादेश के नागरिकों के घुसपैठ बीजेपी मुद्दा
बीजेपी ने इसे अपने संकल्प पत्र में भी दी जगह

सोरेन का गढ़ है संथाल परगना
झारखंड का संथाल परगना झामुमो का गढ़ माना जाता है। प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों में से संथाल परगना में 18 विधानसभा सीट शामिल हैं। 18 सीटों वाले इस क्षेत्र को सीएम हेमंत सोरेन का गढ़ कहा जाता है। सीएम सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। बरहेट भी संथाल परगना में ही शामिल है। बता दें झारखंड में सत्ता के निर्धारण में संथाल परगना अहम भूमिका निभाता रहा है। यह भी एक कारण है कि हर पार्टी का पूरी फोकस संथाल परगना को जीतने पर रहता है। पूर्व सीएम और झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन का गृह क्षेत्र होने के चलते संथाल परगना की विधानसभा सीटें नाक का सवाल बन गई हैं।

झारखंड चुनाव में किस सीट पर कितने प्रत्याशी
सीट प्रत्याशी
बरहेट 09
गांडेय 15
धनवार 24
लिट्टीपाड़ा 09
पाकुड़ 16
महेशपुर 15
शिकारीपाड़ा 11
नाला 13
जामताड़ा 18
दुमका 17
जामा 17
जरमुंडी 13
मधुपुर 13
सारठ 15
देवघर 17
पोड़ैयाहाट 7
गोड्डा 13
महगामा 10
रामगढ़ 18
मांडू 17
बगोदर 13
जमुआ 08
राजमहल 14
बोरियो 15
गिरिडीह 14
डुमरी 12
बेरमो 12
बोकारो 14
चंदनक्यारी 08
सिंदरी 09
निरसा 09
धनबाद 18
झरिया 11
टुंडी 20
बाघमारा 13
सिल्ली 15
खिजरी 20

दूसरे चरण में तीन विधानसभा सीट बेरमो,डुमरी और सिल्ली विधानसभा सीट में जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा जेएलकेएम के प्रत्याशियों का जोर दिखाई देता है। डुमरी और बेरमो सीट पर जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो स्वयं चुनाव मैदान में हैं तो वहीं सिल्ली सीट पर देवेंद्रनाथ महतो चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार लोकसभा चुनाव 2024 में भी इस क्षेत्र पर जयराम महतो और देवेंद्रनाथ महतो की पार्टी ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी।

 

Tags: #Jharkhand Assembly Election 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version