झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: EVM में कैद होगी हेमंत से लेकर कल्पना और बाबू लाल मरांडी की किस्मत

Jharkhand Assembly Election 2024 Hemant Soren Kalpana Soren Babu Lal Marandi EVM

झारखंड में विधानसभा चुनावों के पहले दौर की वोटिंग हो चुकी है। दूसरे दौर की वोटिंग 20 नवंबर को होनी है। दूसरे दौर में कई सारी वीआईपी सीटों पर वोटिंग होना है। इसमें मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन से लेकर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष की सीट भी शामिल हैं। खास बात ये है कि कोयलांचल की इन सीटों पर सभी वीआईपी की राजनैतिक साख दांव पर लगी है।

झारखंड की इन सीटों पर सबकी नजर

बरहेट -मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सीट बरहेट सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पहले वो बरहेट और दुमका दोनों से ही चुनाव लड़े थे औऱ दोनों पर ही जीत मिली थी। फिर हेमंत सोरेन ने दुमका से इस्तीफा दे दिया। अब वे बरहेट से मैदान में हैं।

गांडेय- इस विधानसभा से मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन चुनावी मैदान में हैं। कल्पना सोरेन ने पिछले दिनों झारखंड की राजनीति में अपनी एक पहचान बनाई है। कल्पना ने पति हेमंत सोरेने के जेल जाने के बाद राजनीति की बागडोर सम्हाली थी। आज कल्पना की पकड़ कार्यकर्ताओं के बीच बहुत बेहतर बताई जाती है। कल्पना सोरेन पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा खुद ही तैयार करती हैं। कल्पना ने उपचुनावों में गांडेय से जीत हासिल की थी और पहली बार विधायक बनीं थी।
धनवार सीट- पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबू लाल मंराडी इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बाबू लाल मरांडी ने 2019 में भी इसी सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने चुनावों के लिए सामान्य सीट के चुना। 2019 में मरांडी इसी सीट से विधायक बने थे।
चंदनतकियारी – इस सीट पर नेता प्रतिपक्ष की राजनैतिक प्रतिष्ठ दांव पर लगी है। चंदनकियारी से अमर बाउरी ने मैदान में ही। झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं और अब तीसरी बार यहां से मैदान मे है। अमर बाउरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा की थी।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version