Saturday, June 7, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

झारखंड विधानसभा चुनाव,पहले चरण की वोटिंग जारी, देखें किसे मिल रहा ‘जन’ का ‘आशीर्वाद’

DigitalDesk by DigitalDesk
November 13, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Jharkhand Assembly Election 2024 first phase voting former CM Champai Soren
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण लिए मतदान जारी है। पहले चरण में आज बुधवार 13 नवंबर को 81 में से 43 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। जिनकी मतगणना 23 नवंबर को होगी। पहले चरण की सीटों में मुख्य रूप से आदिवासी बहुल सीटें हैं। जिनमें दक्षिणी छोटानागपुर के साथ उत्तरी पलामू और कोल्हान क्षेत्र की विधानसभा सीटें शामिल हैं। पहले चरण में जिन 43 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 20 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति एसटी के लिए आरक्षित है, जबकि छह सीटें अनुसूचित जाति एससी के लिए आरक्षित हैं। इनमें से चतरा और सिमरिया विधानसभा सीट राज्य के सबसे पिछड़े जिले में स्थित हैं।

  • झारखंड में पहले चरण का मतदान जारी
  • झारखंड में चुनावी जंग..जानें मतदाता किसके संग
  • झारखंड में पहला चरण कौन जीतेगा रण
  • कई अहम प्रत्याशियों के सामने हैं कड़ी चुनौती
  • आज पहले चरण का मतदान
  • झारखंड में विधानसभा की 81 सीट हैं
  • पहले चरण में 43 सीटों पर हो रहा मतदान
  • दूसरे चरण में 38 सीट पर 20 नवंबर को मतदान
  • झारखंड में चुनाव दो चरणों में वोटिंग, 23 नवंबर को मतगणना
  • झारखंड विधानसभा की अहम सीटें
  • मंत्री रामदास सोरेन घाटशिला सीट पर लड़ रहे चुनाव

जेएमएम के मंत्री रामदास सोरेन चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बीजेपी ने पूर्व सीएम और जेएमएम से बीजेपी में शामिल हुए चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट दिया है। बता दें 2019 के विधानसभा चुनाव में रामदास सोरेन जेएमएम के टिकट पर घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीते थे।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025

झारखंड की पोटका सीट से मीरा मुंडा

झारखंड की पोटका सीट से बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिया है। बता दें मीरा मुंडा अपनी राजनीतिक यात्रा इस सीट से प्रारंभ कर रहीं हैं। वे पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहीं हैं। मीरा के सामने जेएमएम की ओर से संजीब सरदार चुनौती दे रहे हैं। संजीब ने पिछली बार साल 2019 विधानसभा के चुनाव में इसी सीट से जीत हासिल की थी।

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से मैदान में पूर्णिमा

जमशेदपुर पूर्वी सीट से बीजेपी ने पूर्णिमा दास साहू को प्रत्याशी बनाया है। पूर्णिमा ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुवर दास की बहू हैं। वे भी पहली बार चुनाव लड़ रहीं हैं। उन्होंने एक पत्रकार के तौर अब तक चुनावी क्षेत्रों में काम किया है। अब उनके सामने कांग्रेसने पूर्व आईपीएस डॉ. अजॉय कुमार को मैदान में उतारा है। बता दें अजॉय कुमार जमशेदपुर लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।

लोहरदगा सीट से मैदान में मंत्री रामेश्वर उरांव

लोहरदगा विस सीट से जेएमएम सरकार में मंत्री रामेश्वर उरांव इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उरांव के सामने ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन आजसू की ओर से नीरू शांति भगत मैदान में हैं।

सरायकेला सीट से मैदान में चंपाई सोरेन

राज्य के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन इस बार बीजेपी के टिकट पर सरायकेला विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सरायकेला सीट झारखंड में हो रहे पहले चरण के मतदान की चर्चित सीटों में से एक है। यहाँ से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें इस सीट पर 2005 से ही चंपाई का क़ब्ज़ा रहा है। इस बार वे जहां बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं उनके सामने बीजेपी के बागी गणेश महाली हैं। बीजेपी से टिकट न मिलने पर महाली जेएमएम में शामिल हो गए थे।

चर्चित सीट रांची से महुआ माजी

रांची विधानसभा सीट से जेएमएम की ओर से मौजूदा राज्यसभा सांसद महुआ माजी उम्मीदवार हैं। बता दें माजी झारखंड से आने वाली पहली महिला राज्यसभा सदस्य हैं। बीजेपी ने उनके सामने सीपी सिंह को उतारा है। सीपी सिंह का यह सातवां चुनाव है।

गढ़वा विधानसभा सीट से मंत्री मिथिलेश ठाकुर

राज्य की गढ़वा विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा जेएमएम की ओर से मंत्री मिथिलेश ठाकुर उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। बीजेपी ने उनके सामने सत्येंद्र नाथ तिवारी को मैदान में उतारा है। पछले 2019 के चुनाव में मिथिलेश ठाकुर को इसी सीट से जीत मिली थी। उन्होंने सत्येंद्र नाथ तिवारी को चुनाव में पराजित किया था।

चतरा विधानसभा सीट सोरेन के मंत्री की बहू रश्मि प्रकाश

राज्य की चतरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल राजद की ओर से रश्मि प्रकाश उम्मीदवार हैं। वे सोरेन सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू हैं। बता दें सत्यानंद इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। एनडीए की ओर से इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की ओर से पूर्व विधायक जनार्दन पासवान मैदान में हैं। पिछले 2019 के चुनाव में चतरा सीट राजद के सत्यानंद भोक्ता के पास थी।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 284
Tags: #former CM Champai Soren#Jharkhand Assembly Election 2024First phase voting
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bihar Assembly Elections 2025: क्या चिराग बनेंगे किंगमेकर…! बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पत्ते खोले…जानें क्या फिर दोहराएंगे 20 साल पुराना रामविलास पासवान का दांव

slide 1 to 3 of 3
Chirag Paswan has every chance of becoming the kingmaker in 2025 Bihar assembly elections

Bihar Assembly Elections 2025: क्या चिराग बनेंगे किंगमेकर…! बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पत्ते खोले…जानें क्या फिर दोहराएंगे 20 साल पुराना रामविलास पासवान का दांव

मुख्य समाचार
मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

उत्तर प्रदेश
Bihar politics and assembly elections 2025

बिहार की राजनीति और विधानसभा चुनाव 2025…फुहारों के बीच गरमाती सियासत…जानें सियासी दलों की चुनावी तैयारी में कौन किस पर भारी

बिजनेस

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 7, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version