Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार में रार,सुशासन बाबू के अनुशासन से बाहर हो रहे नेता और पार्टी, हर दसवें दिन छोड़ रहा एक नेता पार्टी

DigitalDesk by DigitalDesk
March 14, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Bihar Good Governance Babu
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे बिहार के सीएम नीतिश कुमार के आसपास पहने वाले नेता ही अब उनका साथ छोड़ रहे हैं। जबकि चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। माना जा रहा है कि बिहार में राजनीतिक उठापटक के चलते सुशासन बाबू यानी नीतीश कुमार के लिए 2024 के चुनाव में परेशानी हो सकती है। देश में विपक्षी दलों को एकजुट करने का संकल्प लेने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अपनी पार्टी को बिखरने से रोक नहीं पा रहे हैं। हालात ये हैं कि हर 10वें दिन एक नेता नीतीश कुमार का साथ छोड़ रहा है।

अब राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि विपक्ष की एकजुटता का संकल्प लेने वाले नीतीश कुमार की अपनी पार्टी नहीं संभल रही है। ऐसे में वे साल 2024 के लोकसभा चुनाव में किस तरह बीजेपी का सामना करते हुए उसके खिलाफ मजबूत मोर्चेबंदी कर सकेंगे बता दें नीतीश बिहार में जिस महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं उस गठबंधन में शामिल पार्टियां भी मुद्दों को लेकर तकरार है। आरजेडी जेडीयू पर तेजस्वी यादव को सीएम बनाने का दबाव लगातार बना रही है। तो कांग्रेस भी कैबिनेट में दो और मंत्रियों को शामिल करने की मांग कर रही है।
इधर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी भी बेटे संतोष सुमन के सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। बता दें पहले उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू से किनारा कर अब अलग पार्टी बना ली। इसके बाद पूर्व सांसद मीना सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया। तो शंभूनाथ सिन्हा ने भी जेडीयू से किनारा कर लिया है। जिसके चलते सवाल उठ रहा है कि नीतीश कुमार की अपनी खुद की पार्टी में बिखराव हो रहा है तो वे 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के खिलाफ मजबूत मोर्चेबंदी कैसे करेंगे।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026

पार्टी छोड़ने से पहले कुशवाहा ने दागे सवाल

20 फरवरी को जेडीयू में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रहे उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी छोड़ दी थी। इससे पहले करीब दो महीने तक कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू नेतृत्व पर कई सवाल दागे थे। जेडीयू छोड़ने के बाद कुशवाहा राष्ट्रीय लोक जनता दल रालोजद के नाम से नई पार्टी बनाकर मैदान में गए हैं। ठीक 10 दिन बाद ही 3 मार्च को आरा से सांसद रहीं मीना सिंह ने भी नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया। जेडीयू छोड़ने के एक दिन बाद ही उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से भेंट की इसके बाद वे भी बीजेपी में चली गईं।

10 दिन बाद शंभुनाथ ने भी कर लिया किनारा

इसके बाद 13 मार्च को जेडीयू के वरिष्ठ नेता शंभूनाथ ने जेडीयू छोड़ दी। शंभूनाथ जेडीयू के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता के पद पर रह चुके थे। शंभूनाथ ने कहा अेडीयू अपने सिद्धांतों से भटक गई है। साथ ही उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा की रालोजद ज्वॉइन करने के संकेत दिए हैं। जेडीयू में बिखराव के बीच सवाल उठ रहे हैं। जेडीयू, नीतीश के महागठबंधन में जाने पर भी खड़े हो रहे हैं। ये उथलपुथल 2023 के बाद से ही मची हुई है। जेडीयू में उथल-पुथल अब तक जारी है। पार्टी नेता एक-एक कर नीतीश कुमार से किनारा कर रहे हैं।

Tags: BiharGood Governance BabuGrand AllianceJDUNitish Kumar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version