Bihar Election 2025: जनसुराज ने जारी की दूसरी सूची: 66 उम्मीदवारों को मिले टिकट, जानें किसको कहां से दिया गया मौका

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने अपनी दूसरी सूची के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कुल 66 नाम शामिल हैं, जिनमें सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया। पहली सूची में 51 उम्मीदवार पहले ही घोषित किए जा चुके थे।

भागलपुर से अभयकांत झा को मिला टिकट
दूसरी सूची में भागलपुर से अभयकांत झा को टिकट दिया गया है। प्रशांत किशोर ने इस दौरान उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि 75 साल के अनुभव वाले अभयकांत झा राजनीति में लंबे समय बाद कदम रख रहे हैं। उन्होंने पूर्व में दंगों में प्रभावित मुस्लिम समाज के लिए नि:शुल्क काम किया है। पार्टी ने इस बार 31 अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जो बिहार की राजनीति में एक नया सामाजिक संतुलन स्थापित करेगा।

दूसरी सूची के प्रमुख उम्मीदवार

जनसुराज ने क्षेत्रवार उम्मीदवारों की सूची में कई चर्चित नाम शामिल किए हैं। प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार हैं:

पटना: नौतन- संतोष चौधरी
रक्सौल: कपिल देव प्रसाद
नरकटिया: लाल बाबू यादव
केसरिया: नाज अहमद
कल्याणपुर: डॉ मंतोष साहनी
चिरैया: संजय सिंह
शिवहर: नीरज सिंह
रीगा: कृष्ण मोहन
बथनाहा: नवल किशोर चौधरी
बाजपट्टी: आजम हुसैन अनवर
सीतामढ़ी: ज़ियाउद्दीन ख़ान
हरलाखी: रामेश्वर ठाकुर
राजनगर: सुरेंद्र कुमार दास
झंझारपुर: केशव भंडारी
पिपरा: इंद्रदेव साह
त्रिवेणीगंज: प्रदीप राम
नरपतगंज: जनार्दन यादव
ठाकुरगंज: इकरामुल हक
महनार: राजेश चौरसिया
राजपाकड़: मुकेश कुमार राम
तरैया: सत्येंद्र कुमार साहनी
गोरियाकोठी: एजाज अहमद सिद्दीकी
बड़हरिया: डॉ सहनवाज
बहादुरपुर: अमीर हैदर
गौरा बौराम: इफ़्तकार आलम
कुशेश्वरस्थान: शत्रुघन पासवान
सोनबरसा: सत्येंद्र हाज़रा
मधेपुरा: शशि कुमार यादव
सिंघेश्वर: प्रमोद कुमार राम
कोड़ा: निर्मल कुमार राय
मनिहारी: बबलू सोरेन
बलरामपुर: असहब आलम
कदवा: मो. शहरयार
कटिहार: डॉ गाजी शरीक
हरनौत: कमलेश पासवान
रूपौली: अमोद कुमार
बनमनखी: मनोज कुमार ऋषि
कस्बा: इत्तिफ़ाक़ आलम
पातेपुर: दशाई चौधरी
वरिशनगर: सत्य नारायण
उजियारपुर: दुर्गा प्रसाद सिंह
रोसेरा: रोहित पासवान
हसनपुर: इंदु गुप्ता
चेरिया बरियारपुर: डॉ मृत्युंजय

टिकट न मिलने पर हंगामा
जनसुराज की दूसरी सूची जारी होने के बाद कुछ समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में विरोध जताया। एक युवक टिकट पाने की इच्छा व्यक्त कर रहा था, लेकिन पार्टी की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही उसने जोरदार हंगामा किया।

सामाजिक संतुलन और चुनावी रणनीति
प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी ने पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी है। इस सूची में 31 अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं, जो किसी भी अन्य दल की तुलना में सबसे अधिक संख्या है। पार्टी का उद्देश्य बिहार के सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए चुनाव लड़ना है।

 

 

 

Exit mobile version