Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

फारूक अब्दुल्ला का नया ‘अवतार’…तुने मुझे बुलाया शेरावालिये…मैं आया मैं आया शेरावालिए… फारूक का भजन…Congress को लगा झटका!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 24, 2025
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
फारूक अब्दुल्ला का नया ‘अवतार’…तुने मुझे बुलाया शेरावालिये…मैं आया मैं आया शेरावालिए… फारूक का भजन…Congress को लगा झटका!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर विकास की गंगा बहाई है, इसमें हर कोई डुबकी लगाते नजर आ रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख पूर्व CM फारुक अब्दुल्ला का माता की भक्ति भाव वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे मां शेरोवाली का भजन गाते सुनाई दे रहे हैं।

  • BJP की रणनीति पर चलते फारुक अब्दुल्ला
  • फारुक ने गाया भजन…Congress को लगा झटका!
  • सनातन की शरण में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारुख अब्दुल्ला
  • कटरा में माता वैष्णो देवी की भक्ति में नजर आए लीन
  • फारूक अब्दुल्ला ने गाया माता का भजन
  • तूने मुझे बुलाया शेरावालिये भजन गाकर किया मंत्रमुग्ध

बता दे जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला कटरा पहुंचे थे। जहां माता वैष्णो देवी के धाम पहुंचे थे। जहां वे एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में
दिखाई दे रहा है कि लाल चुनरी ओढ़े फारूक अब्दुल्ला मगन होकर मातारानी के भजन गा रहे हैं। इस वीडियो में फारुक का ये नया अवतार दिखाई दे रहा है। उन्होंने देर तक भजन गायक के साथ सुर से सुर मिलाकर भजन ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है को को पूरी तन्वयता के साथ गया।

Related posts

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

March 10, 2026
West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

March 10, 2026

घाटी में अब फारूक अब्दुल्ला की यह सुरीली आवाज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें 87 साल के फारूक अब्दुल्ला ने कटरा स्थित एक आश्रम में आयोजित भजन कार्यक्रम में यह भजन गाकर लोगों को सुनाया। इस दौरान आश्रम में मौजूद लोग फारुख अब्दुल्ला को भजन गुनगुनाते हुए देखकर बहुत खुश हो गए।

इसी मौके पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने वहां रोपवे परियोजना के खिलाफ कटरा के लोगों के विरोध में अपना भी समर्थन दिया। फारूक अब्दुल्ला ने कहा वैष्णो देवी माता के मंदिर का संचालन करने वालों को ऐसा कोई भी काम यहां नहीं करना चाहिए जिससे यहां के निवासियों के हितों को नुकसान पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने कहा ना ही ऐसा कोई फैसला लिया जाए। जिससे यहां रहने वाले लोगों के लिए बड़ी समस्या पैदा हो। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि शहर में विकास की कोई नई परियोजना या नवनिर्माण शुरू करने से पहले स्थानीय लोगों से जुड़े विषयों पर विचार करना होगा। कटरा शहर में रोपवे बनाने वाले बोर्ड की कड़ी आलोचना करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि लोगों ने अपनी मांगों को लेकर मजबूती से आवाज उठाई है।

कटरा के लोगों पर देवी मां का आशीर्वाद

फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि ईश्वर की शक्ति ही सबसे ऊपर है। बिना ईश्वर की शक्ति के कोई भी फैसला नहीं लिया जा सकता है। पहाड़ी लोग दूर-दूर से माता के आशीर्वाद के दम पर ही यहां रुपए कमाने के लिए आते हैं। इन लोगों पर देवी का आशीर्वाद बना हुआ है।

फारुक ने गाया भजन…Congress को लगा झटका!

दरअसल जम्मू-कश्मीर का सियासी मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। कभी नेशनल कॉन्फ्रेंस इंडिया गठबंधन के बिखरने पर चिंता व्यक्त करती नजर आती है तो कभी जेकेएनसी चीफ कटरा में माता के भजन गाते नजर आते हैं। अमूमन BJP के नेताओं को ही इस तरह माता के भजन करते और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर शिरकत करते हुए देखा जाता है। हालांकि अब फारुक अब्दुल्ला भी बीजेपी की ही रणनीति पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस अपने गठबंधन की सहयोगी पार्टी Congress को छोड़ बीजेपी के नजदीक होती नजर आ रही है और शायद यही वजह है कि फारुक अब्दुल्ला के इस तरह माता के भजन गाने को कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 619
Tags: #Farooq Abdullah Bhajan#Jammu Kashmir National Conference Chief Farooq Abdullah#Katra Mata Vaishno Devi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version