Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024:जानें क्या हैं चुनावी मुद्दे, अनुच्छेद 370 और राज्य का दर्जा बहाली बनाम विकास बना सियासी मुद्दा !

DigitalDesk by DigitalDesk
August 23, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Jammu Kashmir Assembly Elections 2024 Article 370 Statehood Development
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जम्मू-कश्मीर में 2014 के बाद दस साल के अंतराल पर हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान सब कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है। 2014 की अपेक्षा 2024 में परिस्थितियां बदल गईं हैं। समीकरण भी बदल गये हैं। इतना ही नहीं चुनावी नारे और श्लोगन भी बदल गये हैं। माहौल में अब बदलाव नजर आ रहा है। 2014 के बाद पिछले दस साल में तस्वीर बदल गई। राज्य में नए-नए सियासी दल अस्तित्व में आ गए हैं। इस बीच चुनावी मुद्दे भी बदल गये हैं। 2014 की अपेक्षा मौजूदा 2024 के चुनाव में अनुच्छेद 370 और राज्य का दर्जा बहाली बनाम विकास के बीच नजर आ रहा है। दरअसल कश्मीर केंद्रित राजनीति दलों का एक सूत्रीय एजेंडा है कि वे किसी भी सूरत में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना चाहते हैं। वहीं बीजेपी विकास के साथ ही घाटी से परिवारवादी राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए चुनाव में पूरा दमखम ठोंकने की तैयारी में जुट गई है।

  • परिस्थितियां बदली …समीकरण बदले
  • जम्मू कश्मीर में बदल गये चुनावी नारे
  • चुनाव से पहले माहौल में आया बदलाव
  • 2024 में अस्तित्व में आए नए-नए दल
  • 2014 की अपेक्षा 2024 में बदल गये चुनावी मुद्दे
  • चुनाव से पहले एक हुए कांग्रेस और नेशनल कॉफ्रेंस
  • अनुच्छेद 370,राज्य का दर्जा बहाली बनाम विकास बना मुद्दा
  • अपनी पार्टी का दावा—अनुच्छेद 370 हटने से आवाम खुश नहीं
  • राज्य का दर्जा छिन जाने से भी जम्मू-कश्मीर की अवाम नाखुश
  • अपनी पार्टी का दावा—चुनाव घोषणा पत्र अवाम की आवाज

साल 2014 के बाद पूरे 10 साल के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव कराये जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में आखिर बार 2014 में चुनाव हुए थे। इसके बाद 2015 में जो सरकार बनी वह जून 2018 तक ही चल सकी। इसके बाद से वहां चुनाव नहीं हो सके। इस बीच केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटा दिया। नया परिसीमन भी कराया गया। विधानसभा की सीटों की संख्या भी बढ़कर अब 90 तक पहुंच चुकी है। जम्मू और कश्मीर के बीच सीटों का संतुलन बनाने की कोशिश में कई सीटों का अस्तित्व ही खत्म हो गया तो कई नई विधानसभा सीट उभरकर सामने आईं। पीडीपी और नेशनल कॉफ्रेन्स में जमकी टूटफूट हुई। चुनाव से पहले राज्य में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी डीपीएपी और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी जैसी कुछ राजनीति पार्टियां अस्तित्व में आईं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बदल गया अलगाववादियों का भी चेहरा

वहीं अलगाववादियों का भी चेहरा बदल गया। लोकतंत्र के प्रति अब उनकी आस्था भी बढ़ती नजर आ रही है। वे लोकसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बने। पहली बार 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू कश्मीर में न तो किसी संगठन की ओर से कोई बहिष्कार की कॉल आई और ही हिंसा की कोई घटनाएं हुईं। हालांकि घाटी से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले बाद केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में कश्मीर केंद्रित दलों की ओर से गुपकार गठबंधन बनाया था। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान यह गठबंधन भी अलग-थलग पड़ गया। लोकसभा चुनाव में जहां पीपुल्स कांफ्रेंस और अपनी पार्टी जहां बीजेपी के नजदीक आए वहीं अब इनमें दरारें भी दिख रही हैं।

कश्मीर केंद्रित दल भाजपा के खिलाफ नारा लगा रहे

2014 के बाद पिछले 10 साल के अंतराल में होने वाले बदलावों का असर अब मौजूदा विधानसभा चुनाव पर भी देखने को मिल रहा है। लोकसभा चुनाव की तरह ही कश्मीर केंद्रित राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के खिलाफ नारा लगा रहे हैं। कश्मीर की जनता का दिल जीतने के लिए नेशनल कॉफ्रेंस और अपनी पार्टी की ओर से चुनावी घोषणा पत्र में अनुच्छेद 370 के लिए संघर्ष करने और जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का दावा किया जा रहा है।

अनुच्छेद 370 के खिलाफ आवाज बुलंद करती रही है पीडीपी

बता दें पीडीपी तो पहले से ही अनुच्छेद 370 के खिलाफ आवाज बुलंद करती रही है। बीजेपी को घाटी में आने से रोकने के लिए नेशनल कॉफ्रेन्स और कांग्रेस ने गठबंधन भी कर ​लिया है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं किया गया है। लेकिन कांग्रेस अनुच्छेद 370 के सवाल पर खामोशी का रुख बनाए हुए है। सियासी जानकारों की माने तो यदि कांग्रेस इस बारे में अब कुछ भी कहती है तो उसका असर देशभर में पड़ सकता है। इसके चलते कांग्रेस ने खामोशी की चादर ओढ़ रखी है।

Post Views: 210
Tags: #Jammu Kashmir Assembly Elections 2024#Statehood DevelopmentArticle 370
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version