जम्मू-कश्मीर चुनाव: जानें BJP को जम्मू की इस सीट पर क्यों नजर आ रहे अयोध्या जैसे हालात…!

Jammu Kashmir Assembly Election Bharatiya Janata Party Ticket Distribution Vaishno Devi Assembly Seat

चुनाव लड़ने के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची से जब दुबे का नाम गायब हुआ तो कटरा में दुबे के समर्थक सड़क पर आ गए, अपनी नाराजदी खुलकर जताई है। समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया। साथ ही उन्होंने बीजेपी के खिलाफ मतदान की धमकी दी है।।

जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी ने सक्रियता बढ़ा दी है। घाटी में पार्टी टिकट वितरण के चलते आपसी कलह का सामना कर रही है। ऐसे में वैष्णो देवी विधानसभा सीट को लेकर टिकट के दावेदारों में कलह खुलकर सामने आने से भाजपा परेशान है। उसने पिछले दिनों पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा के साथ रोहित दुबे के बीच सुलह कराने का प्रयास किया।

रोहित दुबे वर्सेस बलदेव राज शर्मा

पार्टी दरअसल इसी तरह की कलह के चलते यूपी की अयोध्या फैजावाद लोसकभा सीट पर लोकसभा चुनाव में नुकसान उठा चुकी है।ऐसे में जम्मू कश्मीर में बीजेपी सतर्कता से कदम उठा रही है। बता दें कि भाजपा ने पिछले दिनों 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें रोहित दुबे को पार्टी की पहली पसंद माना गया था। हालांकि उसी लिस्ट को तत्काल वापस भी ले लिया गया और इसके कुछ ही देर बाद बीजेपी ने दूसरी सूची जारी की। जिसमें रोहित दुबे का नाम गायब था उनकी जगह बलदेव राज शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया था।

संगठन की एकता और मजबूत बताने के लिए दौरा

संगठन की एकता और मजबूत बताने के लिए कटरा से भाजपा नेता रोहित दुबे ने जम्मू स्थित पार्टी मुख्य कार्यालय का दौरा किया। इसके साथ ही माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार बलदेव राज और पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ तस्वीर खिंचवाई। इस ददौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचि जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रभारी तरुण चुघ ही नहीं रविंदर रैना, केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह और सांसद भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद रहे।

Exit mobile version