Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : जानें कांग्रेस ने क्यों नहीं किया अपने घोषणा पत्र में आर्टिकल 370 का जिक्र…!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 17, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होगा। इससे पहले कांग्रेस ने सोमवार की शाम अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाने की बात तो घोषणा पत्र में की लेकिन पूरे घोषणा पत्र में कहीं आर्टिकल 370 का जिक्र नहीं किया गया है।

  • उमर अब्दुल्ला का दावा अनुच्छेद 370 की होगी बहाली
  • कांग्रेस नहीं कर रही अनुच्छेद 370 की वापसी का जिक्र
  • क्‍या है कांग्रेस और राहुल गांधी की रणनीति?
  • 18 सितंबर को पहले फेज का मतदान
  • विधानसभा की 24 सीटों पर वोटिंग,सुरक्षा के इंतजाम
  • पहला चरण, मैदान में 219 उम्मीदवार
  • जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस के मेनिफेस्टो में कई वादे और बातें
  • कांग्रेस ने आर्टिकल 370 का जिक्र क्यों नहीं किया

अल्पसंख्यकों के लिए की ये घोषणा

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र मेंं कश्मीरी पंडितों के लिए पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह कीसरकार के समय शुरू किए गए पुर्नवास प्रोग्राम को फिर से लागू किया जाने की बात कही। सुरक्षित और सम्मानजनक वापसी के साथ पुर्नवास के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए काम करने का वादा भी कांग्रेस ने किया है। वहीं प्रवासी युवाओं के लिए राज्य में ही रोजगार के इंतजाम किये जाने की बात कही।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पवित्र तीर्थस्थलों के साथ विरासत की सुरक्षा ही नहीं उनका संरक्षण तय किया जाएगा। कांग्रेस ने पहले 100 दिनों में अल्पसंख्यक आयोग के गठन का वादा किया है।  साथ ही जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषाओं में पंजाबी को शामिल किये जाने की मांग पर विचार किये जाने की बात घोष्णा पत्र में कही गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस एनसी और उसके नेतार उमर अब्‍दुल्‍ला लगातार कई बार अनुच्छेद 370 को लागू करने का वादा करते आ रहे रहे हैं। लेकिन कांग्रेस की इस मुद्दे से दूरी उसकी सियासी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

दरअसल जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान होना है। चुनावी जंग में शामिल सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां का मुख्य मुद्दा और एजेंड़ा अनुच्छेद 370 है। जिसे हटाए जाने के बाद पहली बार विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रहीं है। विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस एनसी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पीडीपी, भाजपा, कांग्रेस, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, अपनी पार्टी, अवामी इत्तेहाद पार्टी एआईपी के अलावा डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी डीपीएपी के उम्मीदवार चुनावी जंग में उतरे हैं।इन पार्टियों के अलावा कई छोटे छोटे दल और निर्दलीय भी चुनाव लड़ते नजर आ रहे हैं।

जम्मू कश्मीर को फिर से आतंकवाद की ओर धकेलना चाहते राहुल —शाह

वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने किश्तवाड़ में एक रैली की और इस रैली में शाह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 370 को लेकर भी अपनी सरकार का स्टैंड क्लियर किया। शाह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पर परिवार की सरकार बनाने के प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा एनसी और कांग्रेस जम्मू कश्मीर में सत्ता में नहीं आ सकते। साथ ही शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर को फिर से आतंकवाद की ओर धकेलना चाहते हैं।

कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की खास बातें

  • जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस की गारंटी
  • स्टेटहुड का हक
  • जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड दिलाएंगे
  • महिला सम्मान, हमारा हक
  • घर की मुखिया को हर महीने ₹3000
  • स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बिना ब्याज के 5 लाख रुपये का कर्ज
  • कश्मीरी पंडितों को दिलायेंगे उनका हक
  • अच्छी सेहत, हमारा हक
  • जम्मू कश्मीर के हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा
  • 30 मिनट में सस्ती हेल्थ सर्विस
  • तहसील स्तर पर होंगे एम्बुलेंस से लैस मोबाइल क्लीनिक
  • हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
  • कश्मीरी पंडितों के पुर्नवास के लिए डॉ.मनमोहन सिंह की योजना लागू होगी
  • OBC को दिलायेंगे उसका हक
  • संविधान के तहत ओबीसी को पूरा हक
  • हमारी नौकरी, हमारा हक
  • 1 लाख खाली नौकरियां भरेंगे
  • हमारा अनाज, हमारा हक
  • परिवार के हर सदस्य को हर माह 11 किलो राशन
Post Views: 568
Tags: Article 370Congress ManifestoJammu and Kashmir Assembly Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version