Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 44 उम्मीदवारों की पहली सूची, दो सीट पर कश्मीरी पंडितों को बनाया अपना प्रत्याशी

DigitalDesk by DigitalDesk
August 26, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी दलों की सक्रियता और बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी BJP ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इस चुनाव में जीत के लिए सीनियर नेता रणनीति बनाने में जुटे हैं। BJP ने जम्मू कश्मीर के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने 90 सदस्यों वाली जम्मू कश्मीर विधानसभा के लिए 44 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

  • पहले चरण 18 सिंतबर के लिए 15 प्रत्याशी
  • दूसरा चरण 25 सितंबर के लिए 10 प्रत्याशी
  • तीसरा चरण 25 सितंबर के लिए 19 प्रत्याशी
  • पीएम मोदी की कश्मीर में करेंगे एक से दो रैली
  • जम्मू में पीएम मोदी की होगी 8 से 10 रैलियां
  • पहले चरण में 24 सीटों पर होगा मतदान
  • दूसरे फेज में 26 सीटों पर होगा मतदान
  • तीसरे फेज में 40 सीटों पर मतदान होगा
  • चुनाव के  नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले रविवार की रात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। इस बैठक की अहमियत इससे ही लगाई जा सकती है कि इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी स्वयं मौजूद थे। इसके साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर बीजेपी के भी कई सीनियर नेता मौजूद थे। जिसमें पार्टी ने तय किया गया कि जम्मू कश्मीर में टॉप लीडर्स करीब आठ चुनावी रैलियां करेंगे। इसके अलावा चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करने का भी फैसला लिया है। घाटी की उन विधानसभा सीटों पर मजबूत निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन करेगी जहां पार्टी अपने प्रत्याशी नहीं उतार रही है। इसके बाद ​जम्मू कश्मीर को लेकर आज सोमवार 26 अगस्त को बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची जारी की है। BJP ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपने 44 प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी की है। रविवार देर रात तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सोमवार की सुबह सूची जारी कर दी गई।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

लिस्ट में पूर्व उप मुख्यमंत्री का नाम नहीं

बीजेपी की इस पहली लिस्ट की खास बात यह है कि इसमें राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर निर्मल सिंह का नाम शामिल नहीं है। उन्हें टिकट नहीं मिला है। बता दें निर्मल सिंह 2014 में बिलावर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे, जिसमें जीत हासिल की थी।बीजेपी की पहली सूची में कश्मीर घाटी की दो सीटों पर कश्मीरी पंडितों को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसमें हब्बाकदल सीट से अशोक भट्ट और शंगस-अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ को उम्मीदवार बनाया है।

पहले चरण में 24 सीटों पर 18 सितंबर को मतदान

पहले चरण में 18 सितंबर को पुलवामा, पंपोर, त्राल, किश्तवाड़, जैनापोरा, शोपियां, राजपोरा, कुलगाम, पहलगाम, डी.एच. पोरा, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन, बनिहाल, देवसर, दूरू, अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, कोकेरनाग (एसटी), शांगस-अनंतनाग पूर्व, श्रीगुफवाड़ा, बिजबेहरा, इंदरवाल, पैड डेर, नागसेनी और भद्रवाह सीट पर मतदान होगा।

Post Views: 308
Tags: # BJP 44 candidates#BJP first listJammu and Kashmir Assembly Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version