जाह्नवी डांगेती… भारत की 23 साल की बेटी भरने वाली है अंतरिक्ष की उड़ान…जानें कौन हैं जाह्नवी और कब भरेंगी अंतरिक्ष में उड़ान

Jahnavi Dangeti India 23-year-old daughter is going to fly to space

भारत की जाह्नवी डांगेती आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के पलाकोल्लू शहर की रहने वाली हैंं। 2029 में अंतरिक्ष यात्रा करने वाली भारत की सबसे युवा महिला जाह्नवी बनने जा रहीं हैं। बताया जाता है कि अमेरिकन प्राइवेट स्पेस एजेंसी टाइटन स्पेस इंडस्ट्रीज TSI ने जाह्नवी को अपने 2025 की “Inaugural Astronaut Class” में शामिल किया है। भारत से जाह्नवी अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार के रूप में चुनीं गईं हैं।

जाह्नवी डांगेती…
भारत की 23 साल की बेटी भरेगी अंतरिक्ष की उड़ान
जानें कौन हैं जाह्नवी और कब भरेगी अंतरिक्ष में उड़ान

अगले तीन साल तक जाह्नवी कठोर ट्रेनिंग हासिल करेंगी। जिसमें फ्लाइट सिमुलेशन के साथ ही अंतरिक्ष यान प्रक्रियाएं, मेडिकल और मनोवैज्ञानिक विकास जैसे सब्जेक्ट शामिल हैं। इस मिशन के तहत जाहान्वी 2029 में 5 घंटे की ऑर्बिटल स्पेस फ्लाइट करेंगी। विज्ञान अनुसंधान और मानव अंतरिक्ष उड़ान विकास के लिए उनकी यह उड़ान खासी अहम मानी जा रही है। इस मिशन की अगुवाई नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री कर्नल रिटायर्ड विलियम मैकआर्थर जूनियर करने वाले हैं।

जाह्नवी की शिक्षा और उपलब्धियां

शिक्षा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब – इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
प्रारंभिक पढ़ाई: पश्चिम गोदावरी, आंध्र प्रदेश
नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज – पीपल्स चॉइस अवॉर्ड
इसरो – यंग अचीवर अवॉर्ड
इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सर्च कोलैबोरेशन (IASC)
एनालॉग एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग सेंटर, पोलैंड – सबसे युवा भारतीय एनालॉग अंतरिक्ष यात्री

जाह्नवी की यह यात्रा भारतीय युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका लक्ष्य अंतरिक्ष विज्ञान में भारत का नाम और ऊंचा करना है। अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, “मैं अंतरिक्ष में जा रही हूं” – यह एक सपने के सच होने जैसा है, न केवल उनके लिए बल्कि पूरे भारत के लिए।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version