Jagdeep Dhankhar Pension: जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा के बाद पेंशन के लिए किया आवेदन जानें क्या मिलेगी सुविधा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के बाद अब उन्होंने पेंशन के लिए आवेदन दिया है। यह आवेदन उन्होंने राजस्थान विधानसभा में किया, जहां वह 1993 से 1998 तक किशनगढ़ सीट से विधायक रहे थे। सूत्रों के मुताबिक आवेदन के बाद स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तय नियमों के अनुसार उन्हें न्यूनतम 42 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। इसके अतिरिक्त, उन्हें पूर्व विधायकों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

धनखड़ का राजनीतिक सफर
जगदीप धनखड़ ने 1989 से 1991 तक राजस्थान के झुंझनू सीट से लोकसभा सांसद के रूप में भी कार्य किया। उन्हें चंद्रशेखर सरकार में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी मिली थी। 2019 से 2022 तक वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे। राज्यपाल के दौरान उनका कार्यकाल सुर्खियों में रहा, खासकर ममता बनर्जी सरकार के साथ उनके टकराव को लेकर। इसके बाद केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें उपराष्ट्रपति बनाया।

इस्तीफा देने के बाद की दिनचर्या
इस्तीफा देने के बाद धनखड़ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिखाई दे रहे हैं। वे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं। इसके साथ ही वह टेबल टेनिस खेलकर अपनी फिटनेस बनाए रख रहे हैं। उनके शौक और दिनचर्या से अवगत लोग बताते हैं कि वह अपने स्टाफ और शुभचिंतकों के साथ खेलों में भाग लेते रहते हैं

आगे की योजनाएं
पूर्व उपराष्ट्रपति ने अभी तक पेंशन और इस्तीफा संबंधी कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। उनके इस कदम से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा जारी है। पेंशन के साथ मिलने वाली सुविधाओं से उनके जीवन स्तर और कार्यशैली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version