महाकुंभ हादसा: जबलपुर के सिहोरा में भीषण हादसा….महाकुंभ से लौट रहे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत.आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे सभी श्रद्धालु

Jabalpur Sihora horrific accident devotees returning from Mahakumbh became victims of the accident

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस एमपी के जबलपुर में भीषण हादसे का शिकार हो गई। यहां ट्रक ने मिनी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही जबलपुर कलेक्टर और एसपी मौके पर रवाना हो गए हैं।
बता दें यह दर्दनाक हादसा सिहोरा के पास स्थित NH- 30 के मोहला बरगी के पास आज मंगलवार सुबह हुआ है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि सभी श्रद्धालु आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। पिछले दिनों प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए सड़क मार्ग से घर से निकले थे। स्नान के बाद वापस घर लौटते समय यह श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। वहीं इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही सिहोरा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। जबकि मृतकों के शव मोर्चूरी में रखवाने के साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस की टीम फिलहाल हादसे की जांच कर रही है।

Exit mobile version