बिहार में राशन कार्ड बनवाना अब आसान…घर बैठे इस तरह बनवाएं अपना राशन कार्ड
बिहार में ऑनलाइन राशन कार्ड की सुविधा शुरू…बुजुर्गों-महिलाओं को मिली ये राहत…
पटना। अब बिहार में राशन कार्ड बनवाना बेहद आसान हो गया है। नीतीश सरकार ने आम नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की है। जिसके तहत अब लोग घर बैठे ही ऑनलाइन राशन कार्ड बनवा सकते हैं। केवल rconline.bihar.gov.in पोर्टल पर जाकर अब उपभोक्ता “मेरी पहचान” के माध्यम से नया राशन कार्ड आवेदन किया जा सकते हैं।
वेबसाइट: rconline.bihar.gov.in
स्टेप 1: “न्यू यूजर साइन अप फॉर मेरी पहचान” पर क्लिक करें
स्टेप 2: ओटीपी से रजिस्ट्रेशन पूरा करें
स्टेप 3: लॉगिन कर फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
SMS से ट्रैक करें आवेदन स्थिति
89 लाख लोग ले चुके हैं लाभ
सरकार की इस पहल से अब लोगों को लंबी कतारों और दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी है, जिसमें आधार, निवास, बैंक पासबुक, परिवार की फोटो और हस्ताक्षर जैसी जरूरी जानकारियां अपलोड करनी होती हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल पर ओटीपी के जरिए लॉगिन कर फॉर्म भरा जा सकता है।
बिहार में अब तक 89 लाख से ज्यादा लाभार्थी ‘वन नेशन वन राशन कार्ड योजना’ का लाभ ले चुके हैं। इसके तहत राशन कार्डधारक राज्य के अंदर या बाहर किसी भी जन वितरण प्रणाली (PDS) से मुफ्त खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
अंत्योदय अन्न योजना के तहत चयनित परिवारों को प्रति माह 35 किलोग्राम अनाज (7 किलो गेहूं, 28 किलो चावल) और सामान्य परिवारों को 5 किलोग्राम अनाज प्रति व्यक्ति (1 किलो गेहूं, 4 किलो चावल) मुफ्त दिया जा रहा है। साथ ही अब दाल, नमक, तेल जैसी जरूरत की चीजें भी मिलने लगी हैं।
राज्य सरकार की इस पहल से 8.35 करोड़ लाभार्थियों को हर माह 51,000 से अधिक राशन दुकानों से मुफ्त राशन मिल रहा है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी पात्र लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
जरूरी दस्तावेज़
आधार कार्ड
बैंक पासबुक
निवास प्रमाण पत्र
परिवार का फोटो (JPG/JPEG)
आवेदक के हस्ताक्षर की फोटो
जाति/आय/दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
राशन कार्ड से मिलने वाली सुविधाएं:
PHH परिवार: प्रति व्यक्ति 5 किग्रा (1 किग्रा गेहूं + 4 किग्रा चावल)
AAY परिवार: कुल 35 किग्रा (7 किग्रा गेहूं + 28 किग्रा चावल)
दाल, नमक, तेल आदि
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना
89 लाख लोग लाभान्वित
पूरे देश में राशन दुकान से अनाज ले सकते हैं
51,185 जन वितरण दुकानों से लाभ
विभाग की अपील
“पात्र लोग ऑनलाइन आवेदन कर इस सुविधा का लाभ लें। सुविधा विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए उपयोगी। बिना लाइन में लगे, बिना दफ्तर के चक्कर लगाए काम होगा आसान।