इस राशि के जातक को आज दिन जोखिम लेना ठीक नहीं… जानें क्या कहता है आप का राशिफल
Horoscope Today | Aaj Ka Rashifal | 30 July 2025
ग्रह-नक्षत्रों की चाल हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। 30 जुलाई 2025 को क्या कहता आज का राशिफल आइए जानते हैं। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत दे रहा है:
मेष राशि (Aries)
आज आपके और जीवनसाथी के बीच थोड़ी दूरी या नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है। मन में थोड़ी अशांति रहेगी, हालांकि प्रेम जीवन और संतान पक्ष में संतुलन रहेगा। व्यापार सामान्य गति से चलेगा, हालांकि कुछ निष्क्रियता बनी रहेगी।
उपाय: रोज़ सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि (Taurus)
यात्रा कष्टकारी हो सकती है। अपमानित होने या आलोचना का भय रहेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा, हालांकि प्रेम और संतान का पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा।
उपाय: गणेश जी को प्रणाम करें।
शुभ रंग: सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन जोखिम लेने के लिए ठीक नहीं है। किसी चोट या परेशानी की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान तीनों ही क्षेत्रों में थोड़ी अनिश्चितता रहेगी। व्यापार की स्थिति स्थिर है।
उपाय: मां काली की आराधना करें।
शुभ रंग: हरा
कर्क राशि (Cancer)
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है। प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक है। व्यापार और नौकरी में मध्यम स्थिति रहेगी।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।
शुभ रंग: नीला
सिंह राशि (Leo)
शत्रु सक्रिय होंगे लेकिन आप उन पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में कुछ बाधाएं आएंगी, परंतु सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य से बेहतर है।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
शुभ रंग: पीला
कन्या राशि (Virgo)
मानसिक रूप से थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं। अवसाद जैसी स्थिति रह सकती है। प्रेम और संतान में उत्साह की कमी रहेगी। व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
शुभ रंग: बैंगनी
तुला राशि (Libra)
घरेलू अशांति या पारिवारिक विवाद से मन परेशान रहेगा। इस तनाव को बाहरी दुनिया में न लाएं। स्वास्थ्य, प्रेम, और व्यापार की स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
उपाय: शनिदेव को नमस्कार करें।
शुभ रंग: क्रीम
वृश्चिक राशि (Scorpio)
नया व्यवसाय शुरू करने से बचें। योजनाओं को आज लागू करने की बजाय स्थगित रखें। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सभी मध्यम गति से चलेंगे।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।
शुभ रंग: ग्रे
धनु राशि (Sagittarius)
आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी से कटु शब्दों का प्रयोग हानि दे सकता है। धन निवेश या खर्च में सावधानी रखें। प्रेम और व्यापार सामान्य हैं।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
शुभ रंग: लाल
मकर राशि (Capricorn)
मन आज थोड़ा बुझा-बुझा सा रह सकता है। ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। व्यापार और पारिवारिक संबंधों में स्थिरता रहेगी, पर उत्साह की कमी होगी।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
शुभ रंग: काला
कुंभ राशि (Aquarius)
खर्च अधिक रहेगा जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। नेत्र विकार या सिरदर्द संभव है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और व्यापार सामान्य गति पर रहेंगे।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
शुभ रंग: हरा
मीन राशि (Pisces)
स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं, विशेष ध्यान रखें। आय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य है। किसी खबर से मानसिक अशांति संभव है।
उपाय: शिव जी का जलाभिषेक करें और काली वस्तु दान करें।
शुभ रंग: नीला
आज का सामूहिक सुझाव:
ग्रहों की वक्री स्थिति और राशियों पर उनके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए आज संयम, ध्यान और संतुलित आचरण का दिन है। किसी भी नई शुरुआत से पहले विचार करें और आस्था तथा सत्कर्मों में मन लगाएं। प्रकाश कुमार पाण्डेय





