Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home ऑटो

अंतरिक्ष में ISRO करेगा आज बड़ा ‘धमाका’… जानें क्यों खास है ISRO का ये मिशन…?

DigitalDesk by DigitalDesk
December 30, 2024
in ऑटो, दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
ISRO Sriharikota Satish Dhawan Space Centre PSLV C60 rocket launched two satellites
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO की ओर से आज सोमवार रात 9 बजकर 58 मिनिट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसडीएससी से पीएसएलवी-सी60 रॉकेट के माध्यम से दो उपग्रहों को लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन भारत के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है। दरअसल इसके जरिए भारत अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग तकनीक का भी सफल परीक्षण करने वाले देशों की सूची में शामिल होने वाला है। इस उपलब्धि के बाद भारत दुनिया का ऐसा चौथा देश बन जाएगा जो इस आधुनिक तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग करेगा।

  • इसरो आज रात 9:58 बजे छोड़ेगा दो उपग्रह
  • पीएसएलवी-सी60 रॉकेट से छोड़े जाएंगे दो उपग्रह
  • लॉन्च करेगा एसडीएक्स-01 और एसडीएक्स-02
  • स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन के तहत उपग्रह लॉच
  • 476 किमी की ऊंचाई पर स्थापित किए जाएंगे ये उपग्रह
  • अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग तकनीक का परीक्षण
  • भारत तकनीक विकसित करने वाला चौथा देश

मिशन को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट स्पेडेक्स का नाम दिया गया है। मिशन के तहत एसडीएक्स-वन और एसडीएक्स-टू नामक दो उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित किये जाएंगे। इन उपग्रहों को धरती से करीब 476 किमी की ऊंचाई पर पृथ्वी की ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। उपग्रहों की सफल लॉन्चिंग होने के बाद जनवरी 2025 के पहले सप्ताह से ही इन उपग्रहों के माध्यम से अंतरिक्ष में जोड़ने और अलग करने यानी डॉकिंग और अनडॉकिंग की तकनीक का परीक्षण किया जाना भी शुरू होगा।

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

भारत के लिए बेहद खास है यह अंतरिक्ष अभियान

बता दें अंतरिक्ष अभियानों में डॉकिंग तकनीक का महत्व बेहद खास है। इस तकनीक के जरिए अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यानों को आपस में जोड़ने की क्षमता प्रदान की जाती है। इस तकनीक का उपयोग लंबे समय तक चलने वाले अंतरिक्ष अभियान के साथ मानवयुक्त मिशनों और अंतरिक्ष यानों में आपूर्ति भेजने जैसे अहम कामों में होता है। ISRO का स्पेडेक्स मिशन न केवल भारत के लिए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नया आगाज है, बल्कि यह भविष्य में होने वाले अंतरिक्ष अभियानों के लिए भी मार्ग प्रशस्त करेगा।

ISRO का भरोसेमंद लॉन्चर है PSLV -C-60 रॉकेट

बता दें पीएसएलवी-सी60 रॉकेट को इसरो का प्रमुख और भरोसेमंद लॉन्चर माना जाता है। यह रॉकेट पहले भी कई अहम मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है। इसरो की ओर से बताया कि स्पेडेक्स मिशन के माध्यम से डॉकिंग तकनीक का परीक्षण और विकास भारत के अंतरिक्ष अभियानों को भारत को आत्मनिर्भर और उन्नत बनाएगा। यही वजह है कि इस मिशन के लिए इसे चुना गया है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 890
Tags: #Launched two satellites#PSLV S60 rocket#Sriharikota Satish Dhawan Space CentreISRO
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version