इसरो पहुंचे पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को लगाया गले,अब हर साल मनाया जाएगा 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे

ISRO Command Center

चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत का मस्तक दुनिया में उंचा कर दिया है। इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई और भारत ने चांद केे दक्षिण ध्रुव पर तिरंगा लहरा दिया। ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी ने विदेश यात्रा से लौटते ही बेंगलुरु स्थित ISRO के कमांड सेंटर का रुख किया। वे यहां चंद्रयान-3 टीम के वैज्ञानिकों से मिले। पीएम ने यहां पर 3 घोषणाएं भी कीं।

पीएम मोदी ने पहली घोषणा करते हुए कहा अब 23 अगस्त को हर साल भारत अपना नेशनल स्पेस डे मनाएगा। तो वहीं दूसरी घोषणा में पीएम मोदी ने कहा चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, वह जगह शिव-शक्ति पॉइंट कहलाएगी और तीसरी घोषणा में पीएम मोदी ने चांद पर जिस जगह चंद्रयान-2 के पद चिन्ह हैं उस स्थान या पॉइंट का नाम तिरंगा दिया है।

पीएम ने दिया वैज्ञानिकों के बीच 45 मिनट का भाषण

इसरो के कमांड सेंटर में पीएम मोदी ने करी 45 मिनट भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा वे साउथ अफ्रीका में थे, फिर ग्रीस के कार्यक्रम में चले गये, लेकिन उनका मन पूरी तरह इसरो के वैज्ञानिकों के साथ ही लगा हुआ था। पीएम ने वैज्ञानिकों से कहा…उनका मन कर रहा था आपको नमन करूं। लेकिन वे दूर थे। भारत में आते ही वे जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता थे। मोदी ने कहा वे आपको सैल्यूट करना चाहते थे। सैल्यूट आपके परिश्रम को। सैल्यूट आपके धैर्य को और सैल्यूट आपकी लगन महनत को। सैल्यूट आपकी जीवटता को और अंत में सैल्यूट आपके जज्बे को।

इसरो प्रमुख को गले लगाकर पीठ थपथपाई

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे बेंगलुरु के ISRO के कमांड सेंटर पहुंच गए थे।। जहां उन्होंने चंद्रयान-3 की टीम के सभी वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इसरो कमांड सेंटर में पीएम का इसरो चीफ एस सोमनाथ ने PM मोदी का स्वागत किया, उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया। पीएम ने सोमनाथ को गले लगाते हुए और पीठ थपथपाई। पीएम ने चंद्रयान 3 मिशन के सफल होने पर बधाई भी दी। इस दौरान पीएम मोदी ने चंद्रयान 3 की टीम के सभी वैज्ञानिकों के साथ समूह फोटो भी खिंचवाई।

‘आपकी जितनी सराहना करूं, उतनी कम है’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा चंद्रयान की सफल लैंडिंग ने भारत का मस्तक उंचा किया है। देश को आप जिस ऊंचाई पर लेकर गए, ये कोई साधारण सफलता नहीं है। अनंत अंतरिक्ष में भारत के वैज्ञानिक सामर्थ्य का शंखनाद किया गया है। इंडिया इज ऑन द मून। वी हैव अवर नेशनल प्राइड प्लेस्ड ऑन मून। प्रधानमंत्री ने कहा भारत वहां पहुंचा जहां अब तक कोई नहीं पहुंचा था। उनकी आंखों के सामने 23 अगस्त का वो दिन ही नहीं वो एक-एक सेकेंड बार-बार घूम रहा। जब टचडाउन कन्फर्म किया गया। देश में लोग जिस तरह से उछल पड़े वो दृश्य कौन भूल सकता है। अब वो पल अमर हो गया है।

Exit mobile version