Israeli attack on Tehran : तेहरान पर इज़राइली हमला 60 की मौत, ईरान ने दी अमेरिका-UK को चेतावनी

ईरान ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को दी चेतावनी
ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते टकराव के बीच अब ईरान ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को खुली चेतावनी दी है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, तेहरान ने स्पष्ट कहा है कि अगर इन देशों ने इज़राइल पर ईरान के हमलों को रोकने की कोशिश की, तो क्षेत्र में मौजूद उनके सैन्य अड्डों और जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है।

इज़राइली हमले में तेहरान में 60 लोगों की मौत, 20 बच्चे शामिल
एक खौफनाक घटनाक्रम में इज़राइल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित शहीद चामरान नोबोनियाद कॉम्प्लेक्स पर एयरस्ट्राइक कर दी। यह कॉम्प्लेक्स ईरान के रक्षा मंत्रालय से जुड़ा आवासीय क्षेत्र बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस हमले में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 20 बच्चे भी शामिल हैं।

ईरान का पलटवार: इज़राइल पर दागीं मिसाइलें
इज़राइल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में कई मिसाइलें दागीं। इन मिसाइल हमलों में इज़राइल में तीन लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। ईरान ने कहा कि यह हमला आत्मरक्षा और प्रतिशोध के अधिकार के तहत किया गया है।

मध्य पूर्व में तनाव की नई लकीर
इस संघर्ष के कारण पूरे मध्य पूर्व में तनाव गहरा गया है। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे बड़े देश पहले ही इज़राइल के समर्थन में खड़े नजर आ रहे थे, लेकिन अब ईरान की चेतावनी के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। संभावित क्षेत्रीय युद्ध की आशंका से वैश्विक स्तर पर चिंता जताई जा रही है।

 

 

 

Exit mobile version