Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

सीरिया को भी दिया इजरायल की एयरफोर्स ने जवाब,मिलिट्री बेस पर की बमबारी

DigitalDesk by DigitalDesk
October 25, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
air force israel hamas war syria military base bombing
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हमास और इजराइल के बीच युद्ध में सीरिया भी कूद पड़ा है। उसने मंगलवार को इजराइल पर रॉकेट से हमला किया था। इसके जबाव में इजरायल की वायूसेना ने सीरिया के मिलिट्री बेस पर जमकर बमबारी की।। आईडीएएफ से मिली जानकारी के अनुसार सीरिया की तरफ दागे गए रॉकेट के जवाब में इजरायल के लड़ाकू विमानों ने उसके मिलिट्री बेस को निशाना बनाया। मोर्टार लांचरों से जमकर हमला किया। जिससे सीरिया का मिलिट्री बेस पूरी तरह से तबाह हो गया है।

  • हमास के साथ अब सीरिया बना इजरायल का निशाना
  • सीरिया के मिलिट्री बेस पर इजराइल की बमबारी
  • हमास के साथ सीरिया तक पहुंची युद्ध की आग
  • इजरायल की सेना ने किया सीरिया के मिलिट्री बेस पर हमला
  • आईडीएएफ का दावा,सीरिया ने दागे थे रॉकेट

वहीं इजरायल के युद्धक विमानों ने इससे पहले सोमवार को भी गाजा के अलग-अलग हिस्सों में हवाई हमले किए थे। जिसमें वह क्षेत्र भी शामिल है जहां फलस्तीन के लोगों को शरण लेने के लिए कहा गया था। अब इजराइल की ओर से सीमा पर टैंक के साथ हजारों सैनिक लामबंद नजर आ रहे हैं। इजरायल की ओर से कहा गया है कि उसने अगले चरण में सैन्य जोखिम को कम करने के लिए ही इस तरह के हवाई हमले बढ़ा दिए हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अब हमास को खत्म करना ही मकसद : नेतन्याहू

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में इजराइल को बहुत कुछ खोना पड़ा है। हमास के हमले में उसके लोगों की जान चली गई। इसके बाद बदले की कार्रवाई करते हुए हमास पर इजराइल ने हमला किया। इजराइल ने हमास को अब नेस्तानाबूत करने की तैयारी कर ली है। उसे पूरी तरह खत्म करने का मन बना लिया है। इजराइल पीएमओ के प्रवक्ता एयलॉन लेवी की माने तो अब इजराइल के पास कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि हमास ने उनके लोगों पर अत्याचार किया है । उन्हें मार डाला है। इजराइल को अब यह ​किसी भी हाल में युद्ध जीतना है। उन्होंने कहा आतंक के खिलाफ इजराइल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पूरा समर्थन मिल रहा है। क्योंकि हर कोई यह जानता है कि हमास एक आतंकवादी संगठन है।

UN चीफ ने की सीजफायर की अपील

इजराइल और हमास के बीच युद्ध ने वैश्विक संगठनों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस बीच UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी इस जंग में जो सह रहे हैं। उसके बावजूद भी हमास के हमलों को कभी भी सही नहीं ठहराया जा सकता है। इसी तरह हमास के हमलों की सजा सभी फिलिस्तीनियों को मिलना भी किसी भी सूरत में सही नहीं है। वहीं UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस का यह बयान इजराइल को नागवार गुजरा है। बयान के बाद इजराइली प्रतिनिधि ने उनके इस्तीफे की मांग की है। युद्ध के बीच इजरायल में 1400 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना है। इनमें से ज्यादातर आम लोग हैं। ये लोग हमास के शुरुआती हमले में मारे गए हैं। वहीं हमले के बाद बच्चों के साथ महिलाओं समेत करीब 212 लोग हमास के पास बंधक हैं। जिन्हें बंधक बनाकर हमास के आतंकी गाजा ले गये हैं। वहीं गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार गाजा में अब तक करीब 4 हजार 600 से अधिक लोग इजराइल के हमले में मारे गए हैं। दावा किया जा रहा है कि मरने वालों में एक अस्पताल में विस्फोट के बाद मारे गए लोग भी शामिल हैं।

इजराइल ने रोकी ईंधन आपूर्ति

वहीं युद्ध के बीच इजरायल ने गाजा में किसी भी तरह के ईंधन की आपूर्ति किये जाने की अनुमति अब तक नहीं दी है। ऐसे में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से वहां बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। उधर गाजा के अस्पताल में हालात बिगड़ रहे हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में समय से पहले जन्मे बच्चों के लिए जीवन रक्षक मेडिकल उपकरण के साथ इन्क्यूबेटरों का संचालन जारी रखना जरुरी है। इसके लिए जनरेटर के ईंधन की तलाश की जा रही है।

Post Views: 264
Tags: air force israelIsrael Hamas Warisrael netanyahusyria military base bombing
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version