Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

इजरायल और हमास युद्ध: इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दा, भारत का टू नेशन थ्योरी पर जोर

DigitalDesk by DigitalDesk
October 26, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Israel Hamas War Two Nation Theory
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इजरायल और हमास के बीच युद्ध पिछले 20 दिन से जारी है। अभी दोनों पक्षों की ओर से सीजफायर की कोई गुंजाइश नहीं नजर नहीं आ रही है। इस संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने इजरायल-हमास युद्ध में नागरिक जीवन के नुकसान को लेकर चिंता जताई है।

  • इजरायल और हमास के बीच युद्ध का 20वां दिन
  • दोनों पक्षों की ओर से नहीं बनी सीजफायर की गुंजाइश
  • यूएनएससी में मिडिल-ईस्ट की स्थिति पर बहस
  • यूएनएससी में भारत ने युद्ध को लेकर जताई चिंता
  • इजरायल-हमास युद्ध में लोगों के मारे जाने पर जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूएनएससी में भारत के डिप्टी परमानेंट एंबेसडर आर रवींद्र ने कहा है कि भारत इजरायल-हमास के युद्ध को लेकर चिंतित है। खासकर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और बड़े पैमाने पर नागरिक जीवन के नुकसान को लेकर वह काफी चिंतित है। फिलिस्तीनी प्रश्न समेत मिडिल-ईस्ट की स्थिति पर बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए आर रवींद्र ने कहा इजराइल-फिलिस्तीन में चल रहे युद्ध में भारत इस मुद्दे के समाधान के लिए लगातार बातचीत का समर्थन करता रहा है। आर र​वीन्द्र ने कहा इजरायल में 7 अक्टूबर को हुए आतंकवादी हमले बहुत चौंकाने वाले थे। भारत स्पष्ट रूप से इन हमलों की निंदा करता है। भारत के प्रधानमंत्री पहले वैश्विक नेताओं में से एक थे। जिन्होंने जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदनाएं जताई थी साथ ही उन्होंने निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की थी।

Related posts

20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन

20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन

September 5, 2026
IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

September 5, 2026

इजराइल के साथ खड़ा भारत

उन्होंने कहा जब इजराइल आतंकवादी हमले का सामना कर रहा था तब संकट की घड़ी में हम इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े थे। संघर्ष के दौरान पीड़ितों के परिवारों के प्रति भारत की संवेदना थी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना भी भारत ने की। इस संघर्ष में नागरिक हताहतों का मामला गंभीर तो है ही साथ ही निरंतर चिंता का भी विषय बना है। भारत की ओर से आर रवीन्द्र ने कहा कि सभी पक्षों को नागरिकों, विशेष रूप से वहां महिलाओं और बच्चों की जान की रक्षा करनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए आर रवींद्र ने इजरायल-हमास युद्ध के बीच गाजा पट्टी में नागरिकों को मानवीय सहायता भेजने के भारत के प्रयासों की भी जानकारी दी और कहा भारत ने क्षेत्र में 38 टन भोजन के साथ महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण भेजने का काम किया है।

फिलिस्तीन के लिए भी मदद भेज रहा भारत

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारतीय प्रतिनिधि रवीन्द्र ने कहा युद्ध के दौरान भारत की ओर से फिलिस्तीन के लोगों को दवाइयों और उपकरणों समेत 38 टन मानवीय सामान भेजा गया है। भारत ने सदैव इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर टू नेशन थ्योरी पर जोर दिया। जिससे एक संप्रभु, एक स्वतंत्र और एक व्यवहार्य राज्य की स्थापना हुई है। आर.रवींद्र ने कहा भारत अपनी द्विपक्षीय विकास साझेदारी के माध्यम से फिलिस्तीन के लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा। जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ महिला सशक्तिकरण, एंटरप्रोन्योरशिप और सूचना प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों को शामिल किया है। इस चुनौतीपूर्ण हालात में भारत मानवीय सहायता भेजने का काम जारी रखेगा। र​वीन्द्र ने कहा फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।

Tags: Ambassador R RavindraIsrael Hamas WarTwo Nation TheoryUnited Nations Security CouncilUNSC
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version