न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह टिम साउथी और राशिद खान के बाद T20I में 150 विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि भारत का कोई भी गेंदबाज इस लिस्ट के टॉप-20 में तक जगह नहीं बना सका है।
ईश सोढ़ी ने रचा इतिहास
जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्रॉई सीरीज के मुकाबले में ईश सोढ़ी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने मुकाबला 60 रन से जीता और सोढ़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। इस शानदार स्पेल के साथ ही सोढ़ी के इंटरनेशनल विकेट्स की संख्या 150 हो गई। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले टिम साउथी (164) और राशिद खान (161) के बाद तीसरे खिलाड़ी बने।
भारत का कोई गेंदबाज टॉप-20 में नहीं
भारत जैसे क्रिकेट पावरहाउस के लिए यह हैरानी की बात है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी भारतीय गेंदबाज अब तक टॉप-20 विकेट टेकर में नहीं है। भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट अर्शदीप सिंह (99) ने लिए हैं और वह 23वें स्थान पर हैं। यह आंकड़े भारतीय गेंदबाजी की सीमाओं को उजागर करते हैं, खासकर इस फॉर्मेट में जहां तेज़ी और रणनीति दोनों की ज़रूरत होती है।
अब तक के टॉप-5 T20I विकेट टेकर
टिम साउथी (न्यूजीलैंड): 164 विकेट
राशिद खान (अफगानिस्तान): 161 विकेट
ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड): 150 विकेट
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश): 149 विकेट
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश): 139 विकेट
इन आंकड़ों से साफ है कि स्पिनर्स का बोलबाला लगातार बढ़ रहा है, जबकि भारत को अपनी गेंदबाजी इकाई पर फिर से ध्यान देना होगा।
ट्रॉई सीरीज फाइनल 26 जुलाई को
न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच चल रही ट्रॉई सीरीज में कीवी टीम ने लीग स्टेज में सभी चार मैच जीते हैं। साउथ अफ्रीका ने दो मैच जीते हैं और वो फाइनल में जगह बना चुकी है। जिम्बाब्वे की टीम चारों मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है। अब 26 जुलाई को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्रॉई सीरीज का फाइनल खेला जाएगा।
प्रकाश कुमार पांडेय