क्या चीन करवा रहा था दलाई लामा की जासूसीः बोधगया में हिरासत में ली गयी एक चीनी महिला

2019 से ही बोधगया में है

दलाई लामा इन दिनों बोधगया में हैं

बोधगयाः यहां कालचक्र मैदान के पास से गुरुवार की शाम पुलिस ने एक चीनी महिला मिस सोंग शियाओलन को हिरासत में लिया है। वह बौद्ध भिक्षु के वेष में थी और वह साल 2019 से ही बोधगया में है। बोधगया थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। उसके बारे में जानकारी है कि वह चीन में स्वयंसेवी के तौर पर काम करती थी। पूछताछ के बाद ही पुलिस विस्तार से जानकारी देगी।

बता दें कि गुरुवार 29 दिसंबर से ही दलाई लामा का कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय प्रवचन शुरू हुआ है। गुरुवार की सुबह जैसे ही पुलिस को सूचना मिली थी तो सबसे पहले महिला का स्केच जारी किया गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। देर शाम जाकर महिला को कालचक्र मैदान के पास से पकड़ा गया।

जासूस है कि नहीं

बता दें कि दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर हैं और वह बोधगया में ही रहेंगे। उनके कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों से करीब दो लाख बौद्ध श्रद्धालुओं के आने संभावना है। महिला के बारे में यह जानकारी सामने आई थी कि वह दलाई लामा की जासूसी कर रही थी। सूचना के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया था। फिलहाल, उसके पकड़े जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने पुलिस की तरफ से महिला का स्केच जारी कर लोगों से भी कहा था कि जैसे ही इसके बारे में कुछ पता चले तो वे इसकी जानकारी पुलिस को दें। साथ ही, पुलिस ने चीनी महिला का पासपोर्ट नंबर भी जारी किया था। उसका वीजा नंबर 901BAAB2J है जबकि PP No- EH2722976 है।

आपको बता दें कि दलाई लामा 22 दिसंबर को ही बोधगया पहुंच गए थे।

Exit mobile version