US-Israel Attacks Iran: ट्रंप–नेतन्याहू के हमला से हिला ईरान, अब कौन बनेगा सुप्रीम लीडर?

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान को लेकर दुनिया भर में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की मौत को लेकर बड़े दावे सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर यह दावा किया, जबकि इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu और कुछ अधिकारियों ने भी ऐसे संकेत दिए थे। ईरान के सरकारी मीडिया ने भी रविवार सुबह सुप्रीम लीडर के “शहीद” होने की बात कही है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी स्वतंत्र पुष्टि को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं। इस घटनाक्रम ने ईरान के मौलवी शासन को हिला कर रख दिया है। चार दशकों से ज्यादा समय से चले आ रहे इस्लामिक सिस्टम में सुप्रीम लीडर की भूमिका सर्वोच्च मानी जाती है। उनके बाद उत्तराधिकारी कौन होगा, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है। संविधान के मुताबिक यह पद किसी वरिष्ठ मौलवी को ही मिल सकता है, लेकिन खामेनेई ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने वारिस का नाम नहीं बताया। रॉयटर्स के मुताबिक, हमलों से पहले CIA ने आकलन किया था कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की स्थिति में IRGC के कट्टरपंथी उत्तराधिकारी बन सकते हैं। देश की सत्ता संरचना में Assembly of Experts और Guardian Council की निर्णायक भूमिका है, जहां अंतिम फैसला पावर ब्रोकर्स लेते हैं और काउंसिल के पास वीटो का अधिकार रहता है।

Exit mobile version