Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

परमाणु हथियार, शरिया कानून और लेबनान की जंग… दोस्त थे कभी इजराइल और ईरान अब क्या है दुश्मनी की असल वजह?

DigitalDesk by DigitalDesk
April 14, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Iran Israel war attack 200 drone missiles fired threat of third world war
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ईरान और इजराइल आज जंग लड़ रहे हैं, लेकिन कभी दोस्त रहे थे। ईरान ने शनिवार रात को इजराइल पर जंग का ऐलान करते हुए सीधा हमला कर दिया। इजरायल पर बीती रात ईरान के 200 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागी, इस हमलों के बाद दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध के बादल भी मंडराने लगे हैं।

  • परमाणु हथियार, शरिया कानून और लेबनान की वो जंग
  • कभी दोस्त रहे इजराइल और ईरान
  • दोनों की दुश्मनी की असली वजह क्या है?
  • इस्‍लामिक क्रांति‍ के बाद दुश्मिन बने दोनों देश
  • ज्यादा पुरानी नहीं है इजराइल और ईरान के बीच दुश्‍मनी
  • कभी दोस्त रहे थे ईरान और इजराइल,आज जंग लड़ रहे
  • ईरान ने किया इजराइल पर सीधा हमला
  • एक के बाद एक मिसाइलें दागी,ड्रोन से भी किया हमला
  • 1 अप्रैल को किया था इजराइल ने सीरिया के ईरानी दूतावास पर अटैक
  • ईरान का यह जवाब अटैक कहा जा रहा है
  • दोनों की दुश्मनी पुरानी है
  • ये दोनों देश कभी दोस्ती के लिए जाने जाते थे
  • आज दोनों देश दुश्मनी निभाने के लिए जंग के मैदान में हैं
  • इजरायल पर ईरानी हमले को लेकर भारत ने भी जताई चिंता
  • विदेश मंत्रालय की ओर से ​जारी किया गया बयान
  • दोनों देशों से की भारत ने शांति कायम रखने की अपील

इजरायल पर ईरानी हमले के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ी आपातकालीन बैठक की। इसके साथ ही जो बाइडन ने इजरायल पर ईरान के हमले की निंदा की। इजरायल पर ईरान के हमले के बाद अमेरिका बेहद सतर्क हो गया है। अब बड़ा कदम उठाने जा रहा है। पहले कदम के तहत ईरान-इजरायल युद्ध छिड़ने की आशंका के मद्देनजर जो बाइडेन ने आगे की स्थिति पर विचार विमर्श करने और अग्रिम कार्रवाई के लिए तत्काल जी-7 नेताओं की बैठक बुलाई।वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात करने के बाद बाइडेन ने कहा इजरायल की वे पूरी मदद करेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

इधर ईरान की तरफ से इस्राइल पर ड्रोन और मिसाइल दागे जाने पर भारत की तरफ से भी बयान जारी किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘हम इस्राइल और ईरान के बीच दुश्मनी बढ़ने को लेकर गंभीर तौर पर चिंतित हैं। इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा पर खतरा पैदा होता है। इस संघर्ष से पीछे हटने और दोनों देशों से अपने कदमों को रोकने के साथ बातचीत करने की हम अपील करते हैं। विदेश मंत्रालय इस स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। क्षेत्र में मौजूद हमारे दूतावास भारतीय समुदाय से संपर्क में हैं। यह जरूरी है कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थायित्व बना रहे।

इजरायल और ईरान दोनों के बीच की जारी जंग को समझने के लिए इतिहास के पन्ने पलटना होंगे। साल 1948 में मिडिल ईस्ट में फिलीस्तीन की जगह पर ही इजराइल नाम का यह यहूदी देश बना था। जिसका मुस्लिम देशों ने घोर विरोध शुरू किया। मिडिल ईस्ट के अधिकांश मुस्लिम देशों ने इजराइल को मान्यता नहीं दी। इस बीच तुर्किए के बाद ईरान ऐसा दूसरा मुस्लिम देश था, जिसने इजराइल को बाकायदा एक देश के रुप में स्वीकार किया था और दोनों दोस्त बन गये थे। शुरुआती दौर में दोनों इसे कभी जाहिर नहीं किया हालांकि अंदरूनी तौर पर देानों देश एक-दूसरे की मदद करते रहे।

दुश्मनी में बदली दोस्ती

इजरायल और ईरान दोनों देशों के बीच 1979 में ईरान की इस्लामिक क्रांति के बाद दुश्मनी की नींव पड़ी। इस्लामिक क्रांति क्रांति के बाद ईरान को इस्लामिक गणराज्य घोषित कर दिया गया था। इसे दुनिया की ऐतिहासिक क्रांति भी कहा गया। इस क्रांति के बाद पहलवी वंश का अंत हुआ था। उस समय अयातुल्ला रूहुल्लाह खुमैनी को ईरान के सर्वोच्च नेता का पदवी दी गई। ईरान में अब इस्लामिक सरकार बन चुकी थी। इसके बाद शरिया कानून भी लागू हो गया था। यह वो वक्त था जब ईरान में करीब 1 लाख यहूदी रहते थे। खुमैनी ने इसके बाद भी अपने देश को इस्लामिक घोषित कर दिया था। इसके बाद खुमैनी के दौर से ही ईरान का रुख भी धीरे-धीरे इजराइल के विरोध में होने लगा। इतना ही नहीं दोनों देशों के बीच तनाव की भी खबरें आती रहीं और धीरे धीरे हालात इतने बिगड़ गये कि दोनों देशों ने एक-दूसरे के यहां जाने को लेकर भी प्रतिबंध लगा दिये। दोनों ने एक दूसरे के देश में दूतावास बंद कर दिये। दोनों के बीच तनाव लगातार बढ़ने लगा। इसका असर मिडिल ईस्ट के अन्य देशों पर दिखाई देने लगा था। दोनों ही देश एक-दूसरे को कमजोर करने की कोशिश में लगे रहे। साल 2006 में लेबनान युद्ध में ईरान उसके साथ खड़ा था। दरअसल यह जंग ही इराजइल के विरोध में थी। इतना ही नहीं ईरान ने दूसरे कई ऐसे देशों के साथ अपनी दोस्ती का हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया ताकि उसका रुतबा बढ़े। ईरान ने इराक के साथ पाकिस्तान और सीरिया के कई देशों के गुट को समर्थन दिया। जिसे इजराइल गलत मानता था। इससे दोनों के बीच दुश्मनी की खाईं गहरी होती गई।

परमाणु हथियार भी बने जंग की वजह

ईरान में इस्लामिक क्रांति के बाद इजराइल की ओर से दोस्ती को बरकरार रखने की कोशिश की गईं। इजराइल शुरुआती दौर में ईरान को हथियार सप्लाई करता रहा और दोस्ती को पटरी पर लाने की कोशिशें जारी रहीं। क्योंकि उधर ईराक भी उग्र हो रहा था। सद्दाम हुसैन की अगुआई में इराक ने परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिशें शुरु कर दी थीं। और इससे बचाव के लिए ही इजराइल ने ईरान के साथ अपने सम्बंधों को फिर से मजबूत रखने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

Post Views: 335
Tags: #attack 200 drone#fired threat third world war#Iran Israel war#missiles
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version