ईरान-इज़राइल सीजफायर पर राज़ी, शेयर बाज़ार में लौटी रौनक
ईरान और इज़राइल Iran and Israel ने आखिरकार सीजफायर पर सहमति जता दी है। जैसे ही यह खबर सामने आई, वैश्विक वित्तीय बाज़ारों में जबरदस्त हलचल देखी गई। जापान से लेकर अमेरिका के वॉल स्ट्रीट wall Street तक शेयर इंडेक्स share index में तेज़ी आई, वहीं डॉलर की मजबूती में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों में राहत की लहर दौड़ पड़ी।
ट्रंप का दावा – “युद्ध 12 घंटे में खत्म!”
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप President Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “Truth Social” पर लिखा कि ईरान और इज़राइल के बीच युद्धविराम अगले 12 घंटे में लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद यह लड़ाई खत्म मानी जाएगी। ट्रंप के इस बयान ने बाजार को और सकारात्मक संकेत दिए।
कच्चे तेल के दामों में बड़ी गिरावट
सीजफायर की खबर के साथ ही कच्चे तेल के दामों में तेज़ गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी क्रूड ऑयल की कीमत 4% गिरकर 65.75 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई। इससे पहले सोमवार को भी कच्चा तेल 9% सस्ता हुआ था, जब ईरान ने एक अमेरिकी ठिकाने पर सांकेतिक हमला किया था जिसमें कोई नुकसान नहीं हुआ था।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट टला
इस तनाव के बीच सबसे बड़ा खतरा हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर था, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति को खतरा था। लेकिन जैसे ही ईरान ने हिंसा रोकने के संकेत दिए और अमेरिका की तरफ से संयम दिखाया गया, खतरा टलता दिखा। इसका असर सीधे बाजार पर पड़ा।
शेयर बाज़ार में उछाल, डॉलर कमजोर
इस राजनीतिक स्थिरता की खबर से शेयर बाजारों में नई जान आ गई। अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई। जापान का Nikkei 225 इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ स्थिर रहा, लेकिन अन्य प्रमुख बाजारों में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी देखी गई, जिससे उभरते बाजारों को फायदा हुआ।