Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

IPS kailash makwana transfer:DG लोकायुक्त मकवाना कर रहे थे महाकाल लोक घोटाले की जांच,सरकार ने किया तबादला

DigitalDesk by DigitalDesk
December 4, 2022
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
IPS kailash makwana transfer:DG लोकायुक्त मकवाना कर रहे थे महाकाल लोक घोटाले की जांच,सरकार ने किया तबादला

ips kailash makwana transfer question Lokayukta DG transfer

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सवालों में लोकायुक्त DG मकवाना का तबादला

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद सवाल उठने लगे हैं। इन तबादलों में लोकायुक्त डीजी और 1988 बैच के IPS कैलाश मकवाना का नाम भी शामिल है। सरकार ने उसके स्थान पर CM के OSD और 1996 बैच के IPS योगेश चौधरी को लोकायुक्त का नया ADG बना दिया है। जबकि मकवाना को मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल मकवाना के तबादले से चर्चाओं का बाजार इसलिए गर्म है क्योंकि एक तो उन्होंने महाकाल कॉरिडोर में कथित घपले की जांच शुरू कराई थी दूसरा योगेश चौधरी सीएम के खास अधिकारी माने जाते हैं।

सीएम ने मंच से किया था CEO को निलंबित

बता दें सीएम शिवराज सिंह चौहान इन दिनों वैसे तो भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ शिकायत पर तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने पेसा एक्ट को लेकर बुलाए गए सम्मेलन में बड़वानी जिले के सेंधवा सीईओ को लापरवाही पर निलंबित किया था तो इससे पहले भी कई अधिकारियों के खिलाफ सीएम कार्रवाई कर चुके हैं।  लेकिन दूसरी ओर लोकायुक्त डीजी कैलाश मकवाना जो भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाए हुए थे उन्हें हटाकर वे सवालों में घिरते नजर आ रहे हैं।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

मकवाना ने तेज की थी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई

दरअसल IPS कैलाश मकवाना ने जब से लोकायुक्त DG की कमान संभाली थी, तभी से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में तेज हो गई थी। प्रदेश सरकार की ओर से बनाए गए बहुचर्चित महाकाल कॉरिडोर में कथित घोटाले की जांच भी कैलाश मकवाना ने ही शुरू कराई थी। इसके अलावा मकवाना के आने से भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा था। इतना ही नहीं मकवाना के रहते भ्रष्ट सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार छापे की कार्रवाई हुई। यहा तक की उन्होंने अपने स्टाफ को भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दे रखा था।

मकवाना छह महीने रहे लोकायुक्त डीजी

हैरानी की बात यह है कि मकवाना को 6 महीने में ही लोकायुक्त डीजी पद से हटा दिया। वहीं लोकायुक्त में के ओएसडी योगेश चौधरी को भेजा जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस तबादले के बाद से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल रही है कि क्या चुनावी तैयारियों के लिए सरकार ने यह बड़ा फेरबदल किया हैघ् प्रदेश में आर्थिक गड़बड़ीए भ्रष्टाचार की जांच की सबसे बड़ी ईकाई लोकायुक्त ही है और सरकार इस पद पर अपने पसंदीदा अधिकारी को ही भेजती है।

ईमानदार छवि के अधिकारी हैं मकवाना

जब से कैलाश मकवाना ने लोकायुक्त डीजी की कमान संभाली थी,तभी से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई थी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए बहुचर्चित महाकाल कॉरिडोर में हुए कथित घोटाले की जांच भी मकवाना ने ही शुरू करवाई है। इसके अलावा मकवाना के आने से भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा था। मकवाना के रहते भ्रष्ट सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार छापे की कार्रवाई हुई।

कांग्रेस विधायक ने की थी महाकाल कॉरिडोर घोटाले की शिकायत

दरअसल कांग्रेस विधायक महेश परमार ने उज्जैन के महाकाल लोक कॉरिडोर के पहले चरण के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत लोकायुक्त पुलिस संगठन से की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए लोकायुक्त ने 3 आईएएस अधिकारियों के साथ ही 15 अधिकारियों को नोटिस थमा दिए थे। लोकायुक्त के नोटिस में तीन IAS उज्जैन कलेक्टर और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष सिंह, स्मार्ट सिटी उज्जैन के तत्कालीन कार्यपालक निदेशक क्षितिज सिंघल और तत्कालीन नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता का नाम भी शामिल हैं। शिकायर्ताओं ने आरोप लगाया था कि ठेकेदार को करोड़ों का लाभ पहुंचाने के लिए SOR की दरें और सामग्री को बदलने का आरोप है। लोकायुक्त ने नोटिस में कहा था कि जांच में प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाए गए हैं।

Post Views: 263
Tags: Lokayukta DG Kailash Makwana IPS Yogesh Chaudhary Lokayukta ADGMahakal Corridorscam investigation
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version