IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें भाग के लिए हुई नीलामी कल कोच्चि में खत्म हो गई। इसमें कुल 80 खिलाड़ी बिके। इनमें 29 विदेशी खिलाड़ी शमिल हैं। इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने 167 करोड़ रुपये खर्च किए। सभी 10 टीमें कुल 206.50 करोड़ बजट के साथ नीलामी में उतरी थीं और कुल 87 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली था।
-
आईपीएल नीलामी में 87 खिलाड़ियों पर बोली लगनी थी
-
इसमें कुल 80 खिलाड़ी बिके
-
नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ियों में 29 विदेशी मूल के थे
सैम करेन सबसे महंगे खिलाड़ी
नीलामी में कई खिलाड़ी मालामाल हो गए और इस दौरान दो रिकॉर्ड भी कायम हुए। नीलामी 6 घंटे और 10 मिनट तक चली। सैम करेन को पंजाब किंग्स ने 18. 50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा और वह आईपीएल के नीलामी इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के नाम था, जिन्हें साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा था।
ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिनके लिए मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ खर्च किए। बेन स्टोक्स तीसरे नंबर पर रहे, जिनको चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।