Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

IPL 2025 : जानें अपने होम ग्राउंड में जीरो क्यों साबित हो रही आरसीबी…कोहली का बल्ला क्या रहा यहां शांत

DigitalDesk by DigitalDesk
April 19, 2025
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
IPL 2025 Why is RCB proving to be zero in its home ground
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

IPL 2025 : जानें अपने होम ग्राउंड में जीरो क्यों साबित हो रही आरसीबी…कोहली का बल्ला क्या रहा यहां शांत

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2025 का कारवां अब 34वें मैच तक पहुंच गया है। जिसमें पंजाब किंग्स की टीम ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वहां की घरेलू टीम मानी जाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच विकेट से हरा दिया है। बारिश के चलते यह मैच 14 ओवरों का कर दिया गया था। जिसमें आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। जिसके जवाब में 96 रन बनाने मैदान पर उतरी पीबीकेएस ने 12.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर अपना टारगेट हासिल कर लिया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • आरसीबी घर में जीरो…बाहर हीरो
  • पनौती साबित हुआ आरसीबी का होम ग्राउंड
  • एम चिन्नास्वामी पिच पर आरसीबी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रास नहीं आया घरेलू मैदान
  • आईपीएल 2025 में आरसीबी एकमात्र ऐसी टीम,जो अपने होम ग्राउंड पर 46 बार हार

होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 46 मैचों में हारी

आंकड़ों की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु में अपने घरेलू मैदान पर यह 46वीं हार मिली है। किसी टीम ने अब हुए आईपीएल के इतिहास में किसी एक ही मैदान पर इतने मैच नहीं हारे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने घरेलू मैदान पर मिल रही हार से लगता है उसे यह मैदान खास रास नहीं आया है क्योंकि आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एकमात्र ऐसी टीम है जिसे अपने होम ग्राउंड पर मैच जीतना अभी भी बाकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एम चिन्नास्वामी पर इस सीजन में जीटी और डीसी के हाथों पहले ही करारी हार मिल चुकी है। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पंजाब किंग्स ने हरा दिया।

होम ग्राउंड पर नहीं चले विराट कोहली

इसमें खास बात यह है कि इन तीनों हार में पहले मैदान पर उतरकर बैटिंग करते हुए मिली हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आरसीबी के प्रमुख बल्लेबाज रहे विराट कोहली का भी बल्ला आईपीएल 2025 में अपने होमग्राउंड पर शांत ही रहा। विराट ने इस मैदान पर 10 की औसत के साथ सिर्फ 30 रन बनाए हैं। जबकि बाहर के मैदानों पर कोहली 109.50 की औसत के साथ 249 रन बना चुके हैं। विराट कोहली का बल्ला दूसरे बाहर के मैदानों पर तो चला भी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इन मैदानों पर जीत भी दर्ज की है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाहर के मैदान पर 4 मैच जीते

आईपीएल 2025 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाहर के मैदान पर खेलते हुए अपने सभी चार मैच जीते हैं। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रदर्शन और साल 2008 में इसी दिन किए गए प्रदर्शन में भी एक गजब का संयोग सामने आया है। दरअसल 18 अप्रैल 2008 में खेले गए एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आरसीबी का 7वां विकेट 43 रन के स्कोर पर गिरा था वहीं इसी तारीख को 2025 में खेले गए इस मुकाबले में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 7वां विकेट ठीक 42 रन के स्कोर पर गिरा। यानी 2008 और 2025 में खेले गए दोनों मैचों में विराट कोहली महज 1-1 रन बनाकर आउट हुए थे।

Post Views: 410
Tags: #IPL-2025#RCB zeros in home ground
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version