Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

IPL 2025 : क्या खत्म हो गया CSK का सफर…? Points Table पर 5 टीमों के अंक बराबर जानें किसे मिलेगी प्लेऑफ में एंट्री

DigitalDesk by DigitalDesk
April 21, 2025
in मनोरंजन, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, संपादक की पसंद
0
IPL 2025 journey Points Table 5 teams have equal points know who will get entry in the playoffs
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आईपीएल में क्या खत्म हो गया CSK का सफर…? Points Table पर 5 टीमों के अंक बराबर जानें किसे मिलेगी प्लेऑफ में एंट्री

आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का आधा सफर पूरा हो चुका है। IPL 2025 Points Table में 5 टीमों के बराबर अंक हैं। फैंस को इस बार आईपीएल के 18वें सीजन में रोमांच मुकाबले भी देखने को मिल रहे हैं। लजहां खनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की टीमों ने इस बार उम्मीद से बढ़कर अब तक प्रदर्शन किया है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल का अब तक का सफर किसी डरावने सपने से कम नहीं रहा है।

Related posts

IIT कानपुर में CSE पाने के लिए कितनी रैंक चाहिए? JoSAA काउंसलिंग से पहले जानिए पूरा कटऑफ ट्रेंड

IIT कानपुर में CSE पाने के लिए कितनी रैंक चाहिए? JoSAA काउंसलिंग से पहले जानिए पूरा कटऑफ ट्रेंड

June 6, 2026
चीन के रोबोट ने अमेरिका में जीता दिल, लेकिन संसद में बढ़ा विरोध; AI और रोबोटिक्स पर नई बहस शुरू

चीन के रोबोट ने अमेरिका में जीता दिल, लेकिन संसद में बढ़ा विरोध; AI और रोबोटिक्स पर नई बहस शुरू

June 6, 2026
  • आईपीएल 2025 में CSK Team को मिली छठी हार
  • चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मुंबई इंडियंस ने धो डाला
  • 7 विकेट से करना पड़ा सीएसके को हार का सामना
  • मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ये छठी हार है

सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की हल्की उम्मीद बाकी

आईपीएल के मौजूदा 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से इस टीम को दो मुकाबले में ही जीत हासिल हुई है।करीब 6 मैच इस टीम ने हारे हैं। चार अंकों के साथ सीएसके का नेट रन रेट माइनस 1.392 पर थमा है। वह प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो सीएसके आखिरी स्थान पर बनी हुई है। मौजूदा सीजन में उसके अब भी 6 मैच और बचे हुए हैं। अगर यह टीम अपने इन सभी मैच को जीत लेती और इन मैच में नेट रन रेट बढ़ाने पर ध्यान देती है, तो उसके सामने प्लेऑफ का रास्ता आसाना हो सकता है। लेकिन जैसा प्रदर्शन चेन्नई की टीम अब तक कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएसके की टीम अगर प्लेऑफ में एंट्री कर लेती है, तो यह इस सीजन में किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। फिलहाल सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बहुत ही कम बची हुईं है।

अंक तालिका में बराबरी पर हैं पांच टीम

दूसरी ओर मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की ओर से इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया गया है। इन सभी टीमों ने अब तक 10-10 अंक बटोर लिये हैं। इनमें से ही चार टीम के ही प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं अधिक हैं। खास बात यह भी है कि इन सभी पांचों टीमों का नेट रन रेट प्लस में है।

गुजरात टाइटंस ने अब तक अपने कुल 7 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से उसे 5 में जीत हासिल हुई है। 10 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट प्लस 0.984 है। प्वाइंट्स टेबल में भी वह पहले स्थान पर बनी हुई है। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम काबिज है। दिल्ली कैबिटल्स का नेट रन नेट 0.589 है। वहीं पंजाब किंग्स, आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स इन तीनों टीमों ने अपने 8-8 मुकाबले खेले हैं। आरसीबी की टीम 0.472 नेट रन रेट के साथ तीसरे, पंजाब किंग्स की टीम 0.177 नेट रन रेट के साथ चौथे और लखनऊ की टीम 0.088 नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।

मुंबई के पास प्लेऑफ में पहुंचने का यह है सुनहरा मौका

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल के मौजूदा सीजन में उतार-चढ़ाव भरा ही रहा है। इस टीम ने अब तक इस सीजन में अपने 8 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से चार जीते तो चार हारे हैं और उसके 8 अंक है। मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट प्लस 0.483 है। प्वाइंट्स टेबल में यह टीम छठे नंबर पर काबिज है। अब भी उसके पास मौजूदा सीजन में 6 मैच खेलना बाकी हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को अपने बचे हुए मैचों में से कम से कम चार मैच में जीत हासिल करनी होगी।

Post Views: 682
Tags: #5 IPL teams equal points#entry in the playoffs#IPL 2025 journey#Points Table
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version