International Yoga Day पर एमपी में योग कराएंगी रूस की अनास्तिया और गिरफानोवा …जानें कहां पर होगा ये आयोजन

International Yoga Day पर एमपी में योग कराएंगी रूस की अनास्तिया और गिरफानोवा …जानें कहां पर होगा ये आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को इंदौर में योग की महत्ता और जन-भागीदारी का एक भव्य और प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिलेगा। शनिवार को शहर के विभिन्न स्थलों पर हजारों योग प्रेमियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे।

इंदौर में रूस की दो योग प्रशिक्षक कराएंगी योग
रुस की अनास्तिया और गिरफानोवा कराएंगी योग
फिल्म अभिनेत्री अदा शर्मा भी होंगी योगाभ्यास में शामिल
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि
राजबाड़ा बनेगा योग स्थल
राजवाड़ा पर पहली बार होगा सामूहिक योग
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
होगा PM-CM के उद्बोधन का सीधा प्रसारण

इस वर्ष पहली बार इंदौर के ऐतिहासिक स्थल राजबाड़ा पर भी सामूहिक योग का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने की दृष्टि से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इस आयोजन की व्यापक तैयारियाँ प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव उपस्थिति रहेंगे। आयोजन में बीएसएफ, आरएपीटीसी, सीडीजीआई, ब्रह्मकुमारी, नाद योग, मानवता की पहचान, अग्रवाल हाउस और मूकबधिर संस्थाओं सहित 2000 से अधिक साधक हिस्सा लेंगे। इंदौर शहर के 18 प्रमुख योग केंद्रों के साधक भी इस शिविर में सम्मिलित होंगे। रेसकोर्स रोड स्थित खेल प्रशाल में बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन और चमेली देवी योग केंद्र की मेजबानी में शनिवार सुबह 6 बजे से योग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेष आकर्षण सोवियत रूस से आई दो योग प्रशिक्षक – अनास्तासिया और गिरफानोवा होंगी। जो भारतीय योग परंपरा के प्रति अपनी रुचि और श्रद्धा व्यक्त करते हुए सहभागिता निभाएंगी।

गोपुर चौराहे पर अभिनेत्री अदा शर्मा के साथ योग
योग मित्र अभियान के तहत 21 जून शनिवार को योग दिवस पर गोपुर चौराहा पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें फिल्म अभिनेत्री अदा शर्मा की उपस्थिति रहेंगी। यह आयोजन महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर नगर निगम की ओर से किया जा रहा है।

 

 

 

Exit mobile version