Friday, November 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शिनच्यांग में 2026 अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी संगोष्ठी आयोजित

DigitalDesk by DigitalDesk
August 5, 2026
in मुख्य समाचार
0
International Counter Terrorism Symposium 2026 Held in Xinjiang
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

‘आतंकवाद की नई चुनौतियों का सामना: राष्ट्रीय जिम्मेदारी को मजबूत करना, अंतर्राष्ट्रीय
सहयोग को एकजुट करना’ विषय पर 2026 की आतंकवाद विरोधी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी
मंगलवार को पश्चिमोत्तर चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के यिली शहर में
आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में चीनी विदेश मंत्रालय, शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश,
चीनी थिंक टैंकों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के अलावा संयुक्त अरब अमीरात,
रूस, अफ्रीकी संघ सहित 24 देशों और क्षेत्रीय अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 100 से अधिक
प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
संगोष्ठी के दौरान चीन ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक आतंकवादी गतिविधियां फिर
से बढ़ रही हैं और वैश्विक दक्षिण के देशों पर आतंकवाद का दबाव लगातार बढ़ रहा है। चीन
के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक विकास पहल, वैश्विक
सुरक्षा पहल, वैश्विक सभ्यता पहल और वैश्विक शासन पहल आतंकवाद की चुनौती से
निपटने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।
चीन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को व्यापक उपाय अपनाने, बहुपक्षवाद को बनाए
रखने, क्षमता निर्माण को मजबूत करने और अंतर्राष्ट्रीय कानून के शासन का पालन करने
की जरूरत है। साथ ही, चीन ने कहा कि वह अपने आतंकवाद विरोधी अनुभवों को साझा
करने और सभी पक्षों के साथ मिलकर आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने के लिए तैयार
है।
वहीं, संगोष्ठी में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा कि मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी
स्थिति जटिल और गंभीर बनी हुई है। भू राजनीतिक संघर्ष, आर्थिक असंतुलन, उभरती
तकनीकों का गलत इस्तेमाल और आतंकवाद से निपटने की सीमित क्षमताएं आतंकवादी
गतिविधियों को बढ़ावा दे रही हैं। प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि कुछ देश आतंकवाद की
अवधारणा का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्रभावित होता
है। ऐसे में सभी देशों को आतंकवाद विरोधी जिम्मेदारी निभाने और आपसी सहयोग को
मजबूत करने की आवश्यकता है।
संगोष्ठी के दौरान प्रतिभागियों ने शिनच्यांग में आतंकवाद विरोधी और अतिवाद विरोधी

अभियानों पर आयोजित विशेष प्रदर्शनी के साथ साथ शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की
स्थापना की 70वीं वर्षगांठ से जुड़ी प्रदर्शनी का भी दौरा किया। विदेशी प्रतिनिधियों ने
शिनच्यांग के विकास और उपलब्धियों की सराहना की तथा चीन के साथ आगे सहयोग
बढ़ाने की इच्छा जताई।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related posts

Breakin News 3 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: आंध्र प्रदेश पर चक्रवात मुरासु का खतरा, नौसेना को मिलेंगे 8 नए युद्धपोत, लक्ष्‍य सेन ने जीता खिताब

Breaking News: 6 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: देश, दुनिया, राजनीति, खेल और बाजार के बड़े अपडेट

November 6, 2026
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: बुध वक्री होने से 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

6 नवंबर 2026 राशिफल: धनतेरस पर किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

November 6, 2026
Tags: #International Counter Terrorism Symposium 2026 Held in Xinjiang
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version