Instagram Outage: दुनिया भर में ठप हुआ ऐप, DM से लेकर फीड तक यूज़र्स परेशान

पैरा हेडिंग: बुधवार सुबह शुरू हुई तकनीकी गड़बड़ी से हज़ारों यूज़र्स प्रभावित, सोशल मीडिया पर #InstagramDown ट्रेंड
बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे (IST) से Instagram में अचानक आई तकनीकी समस्या ने दुनियाभर के यूज़र्स को परेशान कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायत की कि वे डायरेक्ट मैसेज भेज या प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कई यूज़र्स को फीड लोड होने और टाइमलाइन स्क्रॉल करने में भी दिक्कत हुई। Downdetector के मुताबिक, आउटेज के दौरान 10,000 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गईं। भारत में भी बड़ी संख्या में यूज़र्स प्रभावित रहे, जिनमें से लगभग 85% को मोबाइल ऐप चलाने में समस्या आई, 12% यूज़र्स को वेबसाइट एक्सेस करने में परेशानी हुई और करीब 4% लोगों ने फीड फ्रीज़ होने की शिकायत की।

यूज़र्स ने X (पूर्व में Twitter) पर जाकर अपने अनुभव साझा किए और मीम्स व मजेदार पोस्ट के जरिए नाराजगी जताई, जिससे #InstagramDown तेजी से ट्रेंड करने लगा। कुछ यूज़र्स ने बताया कि मैसेज सेक्शन खाली दिख रहा था, जबकि कई लोग सर्च और स्क्रॉल फीचर इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। Downdetector के हीटमैप के अनुसार, अमेरिका के लॉस एंजिल्स, फीनिक्स, शिकागो, वॉशिंगटन और न्यूयॉर्क समेत कई शहरों से शिकायतें सामने आईं, जबकि UK से भी करीब 170 रिपोर्ट दर्ज हुईं।

अब तक Meta की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Exit mobile version