Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मोदी सरकार की 9वीं वर्षगांठ पर होगा देश के नए संसद भवन का उद्घाटन , इस मंदिर की तर्ज पर बना है नया संसद भवन

मोदी सरकार की 9वीं वर्षगांठ पर होगा देश के नए संसद भवन का उद्घाटन , इस मंदिर की तर्ज पर बना है नया संसद भवन

DigitalDesk by DigitalDesk
May 17, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
मोदी सरकार की 9वीं वर्षगांठ पर होगा देश के नए संसद भवन का उद्घाटन , इस मंदिर की तर्ज पर बना है नया संसद भवन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश को जल्द ही नई संसद मिलने जा रही है. संसद भवन के उद्घाटन की तैयारियां जोरों शोरों पर है. सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई के दिन नए संसद भवन का उद्घाटन कर सकते हैं. 28 मई को मोदी सरकार के भी 9 साल पूरे होने वाले है. ऐसे में बीजेपी नए संसद भवन के निर्माण को अपनी उपलब्धी के रूप में पेश करेगी. पीएम मोदी के लिए यह पल ऐतिहासिक होने वाला है. लेकिन अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि पुराना संसद भवन है तो नए की क्यों जरूरत पड़ी ? चलिए आपके इस सवाल का भी जवाब देते है और आपको नए संसद भवन की कई नई खासियतें बताते हैं.

 

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

पुराने संसद भवन का इतिहास
पुराने संसद भवन का इतिहास देंखे तो इसकी आधारशिला 12 फरवरी, 1921 को तब के महामहिम द ड्यूक ऑफ कनॉट ने रखी थी. अंग्रेज दिल्ली को जब बसा रहे थे, उस समय उन्होंने इंग्लैण्ड के अतिथियों को रोकने के लिए इसका निर्माण करवाया था. इस संसद भवन का निर्माण ब्रिटिशर्स द्वारा मात्र छह सालों में पूरा कर लिया गया था. संसद भवन का उद्घाटन उस समय के तत्कालीन गर्वनर जनरल लॉर्ड इरविन ने 18 जनवरी, 1927 को किया था. इसके निर्माण में लगभग 84 लाख रूपयों की लागत आई थी. हालांकि 100 सालों बाद बहुत कुछ बदल गया है. बिल्डिंग भी पुरानी हो गई है और इसके कई सिस्टम्स में सुधार की जरूरत थी. इन सभी कारणों के कारण सरकार ने नए संसद भवन के निर्माण का फैसला लिया था.

 

970 करोड़ रूपए की लागत से बनी है नई संसद
संसद भवन की नई बिल्डिंग चार मंजिला है, जिसकी लागत लगभग 970 करोड़ रूपए है. अब संसद में सांसदों की बैठने की व्यवस्था की बात करें तो अधिकारियों के मुताबिक इस नए संसद भवन में लगभग 1,224 सासंदों के बैठने की व्यवस्था है. नई संसद में अगर संयुक्त सत्र भी बुलाया जाता है तो दोनों सदन के सांसद आसानी से बैठ पाएंगे. संसद की नई बिल्डिंग में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को भी संजोया जाएगा. सांसदों के भोजन और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था होगी. आपको बता दें कि नए ससंद भवन में तीन प्रवेश द्वार होंगे जिनका नाम ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार होगा. नई संसद मप्र के विदिशा में स्थित विजय मंदिर पर बनाया गया है. यह भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है जिसका जीर्णोध्दार अहिल्याबाई होल्कर ने करवाया था.

 

नई संसद की खूबियां
नई संसद का क्षेत्रफल 17 हजार वर्ग मीटर होगा , जो पुरानी संसद से बड़ा होगा. यह बिल्डिंग भूकंप निरोधी भी होगी.इसके साथ ही नया संसद भवन अत्याधुनिक, तकनीकी सुविधाओं से युक्‍त होगा. नई संसद की सजावट में भारतीय संस्कृति, क्षेत्रीय कला, शिल्प और वास्तुकला को देंखा जा सकेगा. संसद में एक गैलरी भी होगी, जिसे आम लोगों भी इसे देंख सकेंगे. मोदी सरकार इस संसद भवन को नए भारत की पहचान के रूप में स्थापित करेगी. इस नए भवन से 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाएं पूरी की जाएंगी. हालांकि नई संसद बनने के बाद पुराने संसद भवन का उपयोग जारी रहेगा, इसमें सरकारी और संसदीय आयोजन किए जाएंगे और इसे ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाएगा.

 

मोदी सरकार की 9वीं वर्षगांठ पर होगा उद्घाटन
आपको बता दें कि 26 मई 2023 को मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने वाले है. पीएम मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ 30 शपथ को ली थी. ऐसे में उनके कुल कार्यकाल के नौ साल पूरे होने पर नए संसद भवन का बड़ा भव्य उद्घाटन हो सकता है. संसद भवन के उद्घाटन के साथ पीएम मोदी रैलियां भी कर सकते हैं.

Post Views: 231
Tags: Parliamentparliament BuildingPM Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version