सीट शेयरिंग पर मंथन से पहले बना कांग्रेस का फार्मूला

सीट शेयरिंग पर मंथन से पहले बना कांग्रेस का फार्मूला

सीट शेयरिंग पर मंथन से पहले बना कांग्रेस का फार्मूला

इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पार्टी की एक अहम बैठक में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने चुनाव को लेकर मंथन किया। बैठक में कांग्रेस के राज्य के नेताओं ने अपनी अपनी बात रखी। साथ ही यह भी आकलन किया कि अगर सहयोगी पार्टियों के साथ सौदेबाजी करते हैं तो कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं। पार्टी के राज्य के नेताओं ने कहा कि अगर पार्टी गठबंधन में ज्यादा सीटों की मांग रखेंगे। तभी समझौते का फार्मूला तैयार हो सकेगा। बिहार कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि अगर वाम दल और कांग्रेस 25 सीटों की मांग करते हैं, तो हमें 10-12 सीटें मिल सकती हैं। नेताओं ने कहा कि पार्टी गठबंधन चाहती हैं और जहां तक जेडीयू और आरजेडी को समायोजित करने का सवाल है, तो कांग्रेस पार्टी प्लस और माइनस सहन करने के लिए तैयार हैं। इस बीच झारखंड के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को 12 सीट का दावा करना चाहिए और 7 से नीचे सहमत नहीं होना चाहिए। इस प्रकार यूपी कांग्रेस के नेताओं ने 40 सीटों की मांग रखी। लेकिन समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत के बाद उन्हें 20 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, पश्चिम बंगाल के नेताओं ने कहा कि यहां 6 सीटों की मांग करनी चाहिए। साथ ही टीएमसी से कम से कम 4 सीटों पर बातचीत करनी चाहिए।

Exit mobile version