Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

इंदौर में प्रवासी सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेटर्स समिट पर कोरोना का खौफ! कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने की ये मांग, जानें क्या कहा

Global Investors Summit

DigitalDesk by DigitalDesk
December 22, 2022
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
इंदौर में प्रवासी सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेटर्स समिट पर कोरोना का खौफ! कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने की ये मांग, जानें क्या कहा

Indore Pravasi Sammelan Global Investors Summit Congress MLA Sanjay Shukla

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Global Investors Summit: मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर आस्ट्रेलिया हाउस ऑफ पार्लियामेंट की सदस्य जेनेटा मेस्क्रेन्हेन्स रहेंगी। यह सम्मेलन 8 से 10 जनवरी के बीच होगा।

इसके बाद 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेटर्स समिट भी आयोजित की जाएगी। इस बीच चीन में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसार रहा है। ऐसे में भारत सरकार ने अलर्ट जारी किया है। वहीं कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने मांग की है कि इंदौर और मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने का काम किया जाए। इंदौर में आयोजित किए जा रहे प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विदेशों से आने वाले नागरिकों को कार्यक्रम से पहले 7 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाए।

Related posts

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

October 20, 2026
Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026
  • इंदौर में होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन
  • 8 से 10 जनवरी के बीच होगा सम्मेलन
  • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होंगे शामिल
  • गुयाना के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
  • कार्यक्रम में कई विदेशी नागरिक भी होंगे शामिल
  • 11 और 12 जनवरी को होगी ग्लोबल इन्वेटर्स समिट
  • कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने की मांग
  • विदेशी नागरिकों को 7 दिन क्वारंटाइन किया जाए
  • अतिथियों की कराई जाए कोरोना वायरस की जांच

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपने बयान में कहा कि चीन और उसके साथ ही यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ गया है। इन देशों में इस बार संक्रमण के फैलने की रफ्तार बहुत ज्यादा तेज है। पिछली बार भी भारत में जो संक्रमण फैला था वह विदेशों से आने वाले नागरिकों के कारण फैला था। ऐसे में हमें इंदौर और मध्यप्रदेश को कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में जाने से बचाने के लिए पुख्ता व्यवस्था करना चाहिए।

जल्द फैसला ले सरकार

संजय शुक्ला ने कहा कि इंदौर में सरकार की ओर से 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे विदेश के नागरिकों कार्यक्रम से पहले 7 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाए। इन सभी नागरिकों की कोरोना के संक्रमण की जांच कराई जाए। उस जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति दी जाए। विधायक शुक्ला ने मांग की है कि सरकार के द्वारा इस दिशा में गंभीरता के साथ फैसला लिया जाए। यह फैसला जल्दी लिया जाए।

बता दें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन विदेश मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है और प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इसे लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। ये कार्यक्रम मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग के लिये महत्वपूर्ण है। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8 से 10 जनवरी के बीच होने वाला है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के दूसरे दिन शामिल होंगे। तो वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जनवरी को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी।

11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेटर्स समिट

इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के बाद 11-12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाना है। अधिकारियों ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विभिन्न देशों के विभिन्न संगठनों और उद्योगों के लगभग ढ़ाई हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद मैराथन बैठकें ले रहे हैं। उद्योगपतियों से बात करने के साथ ही समिट की तैयारियों की समीक्षा भी कर रहे हैं। समिट में अलग-अलग देशों और विभिन्न उद्योगों के  प्रतिनिधि भाग लेंगे। सीएम उद्योगपतियों को बता रहे हैं कि प्रदेश में बिजली, सड़क और पानी सहित उद्योगों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Tags: Congress MLA Sanjay Shuklacorona infectionGlobal Investors Summit IndorePravasi Bhartiya Divas ConventionPresident Draupadi MurmuPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version