Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

Pravasi Bhartiya Sammelan:इंदौर प्रवासी सम्मेलन पर मंडराया कोरोना का साया,तैयारी में जुटे इंदौरी

DigitalDesk by DigitalDesk
December 23, 2022
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
Pravasi Bhartiya Sammelan:इंदौर प्रवासी सम्मेलन पर मंडराया कोरोना का साया,तैयारी में जुटे इंदौरी

इंदौर प्रवासी सम्मेलन पर मंडराया कोरोना का साया

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Pravasi Bhartiya Sammelan:चीन में कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ 7 को लेकर भारत सरकार अलर्ट है। विदेश से आने वाली उड़ानों में आ रहे यात्रियों की जांच की जाने लगी है। इस बीच इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने भी सम्मेलन में शामिल होने वालों को पहले क्वारंटाइन करने की मांग की है। इस सबके बीच 10 जनवरी को इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित किया जाना है। जिसकी तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।

  • 10 जनवरी को होगा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन
  • विदेशों में बसे भारतीयों का होगा सम्मान
  • मिलेगा प्रवासी भारतीयों के कौशल और तकनीकी का लाभ
  • सम्मेलन की तैयारी में जुटी सरकार

मध्यप्रदेश के इंदौर में आगामी आठ से 10 जनवरी के बीच आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते भारत में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में विदेशों में बसे भारतीयों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही ऐसी योजना तैयार की जा रही है कि प्रवासी भारतीयों के कौशल और तकनीकी का लाभ देश को और समाज को भी मिल सके। इसके लिए एक साझा मंच तैयार किया जाएगा। खास तौर पर इंदौरी प्रवासी भारतीयों के लिए इस तरह की पहल की जा रही है।

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है इंदौर के विकास और प्रगति के लिए नॉन रेसीडेंट इंदौरी फोरम का गठन किया जाएगा। इसमें दुनियाभर में फैले इंदौरी शामिल रहेंगे। वे इंदौर के विकास की चिंता हमेशा करते रहेंगे। इस मंच के जरिए प्रवासी भारतीय शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी के क्षेत्र में अपनी भागीदारी कर सकेंगे। नगर निगम और जिला प्रशासन इसकी पहल करने जा रहा है। ये मंच सम्मेलन के बाद भी प्रवासी भारतीयों को जोड़े रखने का काम करता रहेगा। सम्मेलन में मूल रूप से इंदौरी प्रवासी भारतीयों को जोड़ा जाएगा।

इंदौर के प्रवासी भारतीयों को मिलेगा अवसर

इंदौर के कई लोग अमेरिका ही नहीं इंग्लैंड, दुबई, कनाडा जैसे देशों में रह रहे हैं। विदेश में रहने के बावजूद उनका इंदौर से जुड़ाव और लगाव रहता है। वे अपने शहर के लिए कुछ करने का मन भी रखते हैं। लेकिन उनको उचित प्लेटफार्म नहीं मिलता है। ऐसे प्रवासी भारतीयों को मंच देने के लिए ये नॉन रेसीडेंसियल इंदौरी फोरम अपनी अहम भूमिका निभायेगा। इस प्लेटफार्म के माध्यम से वे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल जैसे संस्थान गोद लेकर उनकी बेहतर व्यवस्था के लिए सहयोग कर सकेंगे। इस तरह वे अपने शहर के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे।

मालवा की संस्कृति से रुबरु होंगे मेहमान

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों को मालवा अंचल की संस्कृति से रू-ब-रू कराने के लिए उन्हें स्थानीय नागरिकों के घरों में ठहरने का विकल्प दिया गया है और स्थानीय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को इस सिलसिले में एक मोबाइल ऐप की शुरूआत की। इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पधारो म्हारे घर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अतिथि देवो भवः मोबाइल ऐप शुरू किया गया है।

ऐप के जरिये प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों और स्थानीय मेजबानों का पंजीयन किया जा रहा है। कि तीन दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले मेहमान ऐप की मदद से शहर के उन घरों का चुनाव कर सकते हैं जहां वे इस आयोजन के दौरान ठहरना चाहेंगे। अब तक इंदौर के 50 से ज्यादा परिवारों ने ऐसे मेहमानों को ठहराने की सहमति प्रदान की है।

सम्मेलन के दौरान काइट फेस्टिवल

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान विदेश से इंदौर आने वाले मेहमानों के स्वागत में आसमान मेें रंगबिरंगी पतंगें लहराती नजर आएंगी। एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मप्र ने काइट फेस्टिवल आयोजित करने की तैयारी की है। तीनों दिन अलग-अलग थीम पर विशालकाय पतंगें आसमान में उड़ेंगी। 9 जनवरी को मोदी पतंग भी इंदौर के आसमान में नजर आएगी। काइट फेस्टिवल के लिए अहमदाबाद से पतंगबाज और कलाकार बुलवाए जा रहे हैं। एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मप्र के अध्यक्ष योगेश मेहता और सचिव तरुण व्यास ने बताया कि अहमदाबाद की इवेंट कंपनी को ही काइट फेस्टिवल की जिम्मेदारी दी गई है। विजय नगर क्षेत्र के ला ओमनी गार्डन में आयोजन होगाा। हर दिन अलग-अलग थीम पर पतंग उड़ाई जाएंगी। ड्रेगन, कार्टून और पशु-पक्षियों के आकार वाली विशाल पतंगों के साथ 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे वाली पतंग भी आसमान में उड़ान भरेगी। दरअसल, इसी दिन मोदी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने इंदौर आ रहे हैं। ऐसे में आयोजन को खास बनाने के लिए यह खास पतंग उड़ाई जाएगी।

गुआना के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

जानकारी के अनुसार भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को संसद को सूचित किया कि भारत जनवरी 2023 में इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन 10 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। गुआना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली इस 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। वहीं बता दें कि प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन विदेश मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम है और प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। ऑस्ट्रेलियाई संसद सदस्य जनेटा मैस्करेनहास युवा प्रवासी भारतीय दिवस में सम्मानित अतिथि होंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की संसद सदस्य जनेटा मैस्करेनहास 8 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा प्रवासी भारतीय दिवस में सम्मानित अतिथि होंगी।

Post Views: 248
Tags: China Coronaconference preparationGovernment of India AlertPravasi Bhartiya SammelanPravasi Bhartiya Sammelan in Indorevariant BF 7
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version