भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं मुकेश अंबानी,गौतम अड़ानी को छोड़ा पीछे…ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला प्रोफेशनल मैनेजर

India's richest person Mukesh Ambani

इंडिया रिच लिस्ट सामने आते ही साल 2023 में भारत के सबसे धनी व्यक्ति के रुप में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम सबसे उपर है। वे देश के सबसे पैसे वाले व्यक्ति बन गए हैं। मुकेश अंबानी ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को काफी पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।

सूची के अनुसार मुकेश अंबानी के पास आठ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। बता दें 2023 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 66 साल के अरबपति मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले साल 2022 के मुकाबले करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

दरअसल जब भी सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर की बात आती है तो सबसे पहले लोगों के मन में सुंदर पिचाई या सत्य नडेला का नाम आता है। लेकिन ये भारत के सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर में शामिल नहीं हैं। बल्कि एक भारतीय महिला का नाम सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर में शामिल है। ये जयश्री उल्लाल, जो सबसे अमीर भारतीय प्रोफशनल मैनेजर में शामिल हैं। अरिस्टा नेटवर्क्स (Arista Networks) की सीईओ जयश्री उल्लाल की कुल संपत्ति 20,800 करोड़ रुपये है।

बता दें हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 ने ऐसे प्रोफेशनल मैनेजर की भी सूची जारी की है। जिन्होंने बड़ी नेटवर्थ खड़ी कर अपना रुतबा साबित किया है। इस सूची में वे प्रोफेशनल शामिल हैं जिन्होंने कारोबार को शुरू किया या कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करते हुए नाम बढ़ाया। इस सूची में जयश्री उल्लाल का नाम सबसे अमीर भारतीय प्रोफशनल मैनेजर में शामिल है। वे अरिस्टा नेटवर्क्स की सीईओ हैं। जिनकी कुल संपत्ति 20,800 करोड़ रुपये है। जयश्री उल्लाल का जन्म लंदन में हुआ जबकि पालन-पोषण उनका दिल्ली में हुआ है।। साल 2008 में उन्हें क्लाउड नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स का सीईओ बनाया गया था।

सबसे अमीर भारतीय प्रोफशनल मैनेजर की इस सूची में दूसरे स्थान पर ओरेकल के थॉमस कुरियन का नाम है। जिनकी कुल संपत्ति करीब 15,800 करोड़ रुपये के आसपास है। कुरियन का जन्म केरल में हुआ है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मैकिन्से एंड कंपनी से की थी। वे साल 1996 में Oracle में शामिल हुए। इसके बाद कंपनी के चेयरमेन बने। 2019 से कुरियन ने Google क्लाउड के सीईओ के तौर पर काम कर रहा हैैं।

Exit mobile version