Sunday, March 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

स्विस बैंकों में भारतीयों का धन तीन गुना बढ़ा…अब तक का ये बड़ा उछाल…जानें दूसरे देशों के क्या है हाल….क्या यह काला धन है?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 13, 2025
in Uncategorized
0
Indians wealth in Swiss banks increased three times this is the biggest jump till now
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

स्विस बैंकों में भारतीयों का धन तीन गुना बढ़ा…अब तक का ये बड़ा उछाल…जानें दूसरे देशों के क्या है हाल

2024 में स्विट्ज़रलैंड के बैंकों में जमा भारतीयों का धन तीन गुना से अधिक बढ़कर 3.5 अरब स्विस फ्रैंक (लगभग 37,600 करोड़ रुपये) हो गया है। यह जानकारी स्विस नेशनल बैंक (SNB) के ताज़ा वार्षिक आंकड़ों से सामने आई है। यह वृद्धि विशेष रूप से स्थानीय शाखाओं और अन्य वित्तीय संस्थानों में रखे फंड्स के कारण हुई है।
हालांकि, भारतीय ग्राहकों के निजी खातों में जमा धन में केवल 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो अब 34.6 करोड़ स्विस फ्रैंक (करीब 3,675 करोड़ रुपये) है। यह कुल जमा राशि का लगभग 10वां हिस्सा है।
2023 में भारतीयों की जमा राशि में 70% गिरावट आई थी और वह मात्र 1.04 अरब स्विस फ्रैंक पर पहुंच गई थी, जो पिछले चार वर्षों का न्यूनतम स्तर था। 2024 में आई यह तेजी 2021 के बाद से सबसे अधिक है, जब भारतीयों की राशि 3.83 अरब स्विस फ्रैंक तक पहुंची थी।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

धन के स्रोत और संरचना

SNB के अनुसार  स्विस बैंकों में भारतीय ग्राहकों के कुल बकाया (total liabilities) की राशि 354.55 करोड़ स्विस फ्रैंक इसमें शामिल हैं।

  • ग्राहक जमा: 34.6 करोड़ स्विस फ्रैंक
  • दूसरी बैंकों के जरिए 3.02 अरब स्विस फ्रैंक
  • न्यासों (ट्रस्टों) के जरिए: 4.1 करोड़ स्विस फ्रैंक
  • प्रतिभूतियां, बॉन्ड और अन्य वित्तीय एसेटस के साथ 13.5 करोड़ स्विस फ्रैंक
  • वर्ष 2006 में यह आंकड़ा 6.5 अरब स्विस फ्रैंक के ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर था।

क्या यह काला धन है?

यह स्पष्ट किया गया है कि स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का यह धन “काला धन” नहीं माना जाता। स्विस अधिकारी लगातार इस बार को दोहराते आए हैं कि भारत के साथ टैक्स धोखाधड़ी और टैक्स चोरी के खिलाफ लड़ाई में वे भारत के सहयोगी हैं। भारत और स्विट्ज़रलैंड के बीच 2018 से टैक्स सूचनाओं का स्वतः आदान-प्रदान हो रहा है। पहली बार 2019 में भारतीयों की स्विस अकाउंट्स से संबंधित जानकारी भारत सरकार को सौंपी गई थी। तब से यह प्रक्रिया हर साल दोहराई जा रही है।

भारत की वैश्विक रैंकिंग और अन्य देशों की स्थिति

साल 2024 के दौरान स्विस बैंकों में विदेशी ग्राहकों की जमा राशि के मामले में भारत 48वें स्थान पर रहा (2023 में 67वें स्थान पर था) ब्रिटेन पहले स्थान पर (222 अरब स्विस फ्रैंक), अमेरिका और वेस्ट इंडीज क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान की जमा राशि हुई कम (28.6 करोड़ से 27.2 करोड़ स्विस फ्रैंक) बांग्लादेश की जमा राशि में बढ़ौत्री हुई है। लगभग 1.8 करोड़ से 58.9 करोड़ स्विस फ्रैंक में वृद्धि हुई है। स्विस बैंकों में भारतीयों का बढ़ता धन एक आर्थिक प्रवृत्ति को दर्शाता है। हालांकि इसे सीधे “काला धन” नहीं माना जा सकता। टैक्स सूचना साझेदारी और बढ़ती पारदर्शिता के चलते अब स्विस बैंक सिर्फ गोपनीयता के प्रतीक नहीं रहे। यह आंकड़े भारत की बदलती वैश्विक स्थिति और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की भी पुष्टि करते हैं।(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 109
Tags: #indians money in swiss banks#Swiss Bank #Indian property in Swiss Bank
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version